{"_id":"5915f23a4f1c1bf2078512c1","slug":"house-on-fire-in-karsog-distt-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 कमरों का मकान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 कमरों का मकान राख
मंडी
Updated Fri, 12 May 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : amar ujala
करसोग (मंडी)। निहरी खशेतर के कांडा गांव में दो मंजिला बारह कमरों वाला स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया। आग की घटना से दो परिवार बेघर हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार आग की घटना सुबह करीब दस बजे हुई जब घर पर कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। देखते ही देखते दो परिवारों का आशियाना जल कर राख हो गया।
विज्ञापन
जिस में एक बछड़ा भी आग की भेंट चढ़ गया। पीड़ित परिवारों में श्याम लाल पुत्र जियनु राम और हेत राम पुत्र धारी गांव कांडा तहसील निहरी का लगभग दस लाख का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस आग का कारण शॉट सर्किट मान रही है। मुख्य आरक्षी सरोज कुमार ने बतया कि प्रशसन की तरफ से पीड़ित परिवारों के श्याम लाल को पचीस हजार और हेत राम को दस हजार की राहत प्रदान की है और तिरपाल भी दिए गए हैं। पुलिस ने गहनता से छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन