फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Hospital fined for throwing garbage in Sakodi ravine, challan issued to five people

Mandi News: धर्मपुर के लोगों की लाठी बनेगा बांस, एक करोड़ से फिरेंगे दिन

Wed, 27 Dec 2023 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Hospital fined for throwing garbage in Sakodi ravine, challan issued to five people
सिद्धपुर में जाइका वानिकी परियोजना की  एक  दिवसीय कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ करते  विधा
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर के समीप सिद्धपुर में जाइका वानिकी परियोजना की ओर से आयोजित एकदिवसीय कार्यशाला एवं प्रदर्शनी के शुभारंभ स्थानीय विधायक चंद्रशेखर ने किया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यक्रम अधिकारी नागेश कुमार गुलेरिया ने धर्मपुर में बैंबू प्रोजेक्ट यानी बांस परियोजना के लिए एक करोड़ रुपये की घोषणा की। इसमें परियोजना के तहत बांस को बढ़ावा देनेे, लोगों को प्रशिक्षण देने, बांस से उत्पाद बनाने और उन्हें देश-विदेश तक पहुंचाने पर काम होगा। वहीं, इस अवसर पर विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि जाइका प्रोजेक्ट के तहत जुड़े स्वयं सहायता समूह ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स तैयार कर रहे हैं। जो कि आजीविका कमाने का नया दौर शुरू हो चुका है। इस परियोजना के लिए आगामी चार साल चुनौतियों भरा रहेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के आगाज से पहले विधायक चंद्रशेखर ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों के स्टॉल का अवलोकन किया। वहीं, मुख्य परियोजना निदेशक नागेश कुमार गुलेरिया ने अपने संबोधन के माध्यम से लोगों को मशरूम की खेती के लिए प्रोत्साहित किया। नागेश कुमार गुलेरिया ने कहा कि जाइका वानिकी परियोजना के तहत प्रदेश में 920 स्वयं सहायता समूहों का गठन करने का लक्ष्य है, जिसमें से वर्तमान में 878 स्वयं सहायता समूहों का गठन हो चुका है। पिछले डेढ़ साल में स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों से 1.25 करोड़ रुपये बिक्री हो चुकी है। उन्होंने सभी ग्रुप को बिजनेस प्लान में अधिक से अधिक आजीविका गतिविधियों को शामिल करने के निर्देश भी दिए। स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार शुद्ध घी को 1400 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचेंगे। वहीं, हिमालयन रिसर्च ग्रुप के निदेशक डाॅ. लाल सिंह ने मशरूम की खेती पर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर सीसीएफ मंडी अजीत ठाकुर, डीएफओ जोगिंद्रनगर कमल भारती और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed