फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   holly bath

हिमरी गंगा सरोवर में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Sun, 04 Sep 2016 07:24 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sun, 04 Sep 2016 07:24 PM IST
विज्ञापन
holly bath
मन्नत मांगती म‌हिलाएं - फोटो : अमर उजाला

पधर (मंडी)। उपमंडल पधर की ग्राम पंचायत सियून के मिनी कुंभ के नाम से प्रसिद्ध एक दिवसीय हिमरी गंगा मेला रविवार को धूमधाम से मनाया गया। पवित्र स्नान के लिए हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं का तांता दिन भर लगा रहा। नि:संतान दंपतियों सहित अन्य श्रद्धालुओं द्वारा पवित्र स्नान के बाद मनौतियां मांगने और चढ़ाने का दौर दिन भर चलता रहा।

विज्ञापन


श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ जाने से हिमाचल पथ परिवहन निगम सहित लगभग एक दर्जन से भी ज्यादा निजी बसें मुहैया होने के बावजूद यात्रियों को भारी भरकम परेशानी के दौर से गुजरना पड़ा। हालांकि, सैकड़ों की तादाद में अन्य छोटे वाहन भी दिन भर यात्रियों की सुविधा के लिए मार्ग पर दौड़ते रहे। वाहनों की आवाजाही बढ़ने से जाम लगने से श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। धार्मिक स्थल हिमरीगंगा में भी दिन भर जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ से यहां जगह भी छोटी पड़ गई।
विज्ञापन


दोपहर तक ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रखने के लिए हालांकि प्रशासन की ओर से मुख्य मार्ग को वन वे रखा गया। लेकिन तीन बजे के बाद यह व्यवस्था नजर अंदाज कर दी, जिससे लोगों को जाम लगने से परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, साहल गरलोग मार्ग में कचौटधार के पास बस फंसने से तीन घंटे से भी ज्यादा समय तक जाम लगा रहा। जोगिंद्रनगर के हराबाग (नागचला) में भी भादो बीस के पवित्र स्नान के लिए दिन भर हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। लगभग 18 हजार फुट की ऊंचाई में स्थित चौहारघाटी के सबसे ऊपरी जोत डैहनासर में भी पवित्र स्नान के लिए सैकड़ों की तादाद में लोग दूरदराज क्षेत्रों से यहां पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed