फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   himachali mater big dimand in mumbay

मायानगरी मुंबई और गुजरात पहुंच रहा हिमाचल का मटर

Fri, 10 Jun 2016 06:55 PM IST
मंडी
मंडी Updated Fri, 10 Jun 2016 06:55 PM IST
विज्ञापन
himachali mater big dimand in mumbay
मंडी के नगवाईं पहुंचे बाहरी व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

नगवाईं (मंडी)। हिमाचल के हरे मटर की मायानगरी मुंबई और गुजरात में भारी डिमांड है। बाहरी राज्यों में मटर की डिमांड बढ़ने से किसानों को चोखे दाम मिल रहे हैं। मटर कारोबार के लिए बाहरी राज्यों के व्यापारियों ने जिले की टकोली सब्जी मंडी में डेरा जमाया है। मटर के साथ पलम का सीजन शुरू हो गया है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान की मंडियों के लिए पलम जा रहा है।

विज्ञापन

जिला मंडी और कुल्लू की सीमा पर टकोली सब्जी मंडी में इन दिनों हरा मटर और पलम का सीजन जोरों पर चला है।

हिमाचल के फल तथा सब्जियों की बाहरी राज्यों में खासी डिमांड बढ़ गई है। हिमाचली मटर की मायानगरी मुंबई तथा गुजरात की मंडियों में भारी डिमांड है। टकोली सब्जी मंडी में आए व्यापारी राजू अमृतसरी ने बताया कि मुंबई तथा गुजरात की मंडियों में हिमाचल के हरा मटर की काफी डिमांड है। जहां हिमाचली मटर हाथों हाथ बिक रहा है। बाहरी राज्यों से आए व्यापारियों केके कैथल, काका हांसी, रमेश हांसी ने बताया कि हिमाचल में पैदा होने वाले पलम की भी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राज्यस्थान की मंडियों में काफी डिमांड है।
विज्ञापन



किसान में युद्धवीर, दलीप, आशा देवी, देव कुमार, प्रकाश चंद, रविंद्र ने बताया कि बाहरी राज्यों में डिमांड बढ़ने से मटर और पलम के अच्छे दाम अच्छे मिल रहे हैं। सब्जी मंडी टकोली के प्रधान यदु राम शर्मा, ग्रोवर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष तुलसी राम, आढ़ती प्रदीप शर्मा, पंकज शर्मा,  देवराज, विपिन शर्मा, महेंद्र नेगी, राम प्रकाश आदि ने बताया कि टकोली मंडी में आज हरा मटर 20 से 60 रुपये प्रति किलो, फ्रांसबीन 42 से 45 रुपये प्रति किलो, पलम 20 से 45 रुपये प्रति किलो तथा खुमानी 30 से 40 रुपये प्रति किलो के थोक भाव से बिकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed