{"_id":"67165a9a2c6386b4060c50b9","slug":"himachal-players-dominated-in-national-hapkido-competition-won-two-silver-three-bronze-medals-mandi-news-c-90-1-ssml1025-138401-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: राष्ट्रीय हैपकिड़ो स्पर्धा में छाए हिमाचल के खिलाड़ी, दो रजत, तीन कांस्य पदक जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: राष्ट्रीय हैपकिड़ो स्पर्धा में छाए हिमाचल के खिलाड़ी, दो रजत, तीन कांस्य पदक जीते
Tue, 22 Oct 2024 07:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Tue, 22 Oct 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय हैपकिड़ो स्पर्धा में हिमाचल के विजेता खिलाड़ी के साथ संघ के पदाधिकारी। -स्रोतः संगठ
मंडी। दिल्ली में हुई 8वीं राष्ट्रीय हैपकिड़ो प्रतियोगिता में हिमाचल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो रजत और तीन कांस्य पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में प्रदेश हैपकिड़ो संघ के 15 खिलाड़ियों और चार अधिकारियों ने भाग लिया।
दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले 8-11 साल आयु वर्ग के 40 किलोग्राम भार में मंडी की अक्षित ठाकुर ने रजत पदक, वरिष्ठ वर्ग में जिला कुल्लू से मीना ने 75 किलो भार में रजत, मंडी से चिराग ने कांस्य, शिमला की अप्रिता होटा ने कांस्य पदक, बल्ह में तैनात तहसील कल्याण अधिकारी विक्रांत जग्गा ने 80 किलो भार में कांस्य पदक जीता।
वहीं, मंडी के ही अभिमन्यु ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया। अंकित और यशवंत ने रेफरी की भूमिका निभाई। जबकि हंस राज ने कोच की भूमिका में नजर आए। हिमाचल प्रदेश हैपकिड़ो संघ के चेयरमैन दिनेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर हिमाचल का नाम रोशन किया है। संघ के प्रतिनिधियों ने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी है।