फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Hemraj's half-century for DC XI fails to avert defeat

Mandi News: डीसी एकादश के हेमराज का अर्धशतक नहीं टाल पाया हार

Wed, 14 Jan 2026 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hemraj's half-century for DC XI fails to avert defeat
मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित अंतरर्राष्ट्रीय महा​शिवरात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता में शॉट लगाता
मंडी। पड्डल मैदान में अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव पर खेली जा रही नशा मुक्त अभियान क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को पहला मैच राइजिंग स्टार और न्यू लाइफ लाइन के बीच खेला गया।
विज्ञापन

इसमें न्यू लाइफ लाइन ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। राइजिंग स्टार ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 153 रन बनाए। इसमें रवि ने 37 और विशाल ने 49 रन बनाए। न्यू लाइफ लाइन की ओर गेंदबाजी करते हुए मोंटी ने चार ओवर में 31 रन देकर दो विकेट लिए।
विज्ञापन

बल्लेबाजी करने उतरी न्यू लाइफ लाइन की टीम ने 18.5 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें तिलक ने 32 और दिनेश ने 26 रन बनाए। राइजिंग स्टार के गेंदबाज प्रदीप ने 4 ओवरों में 20 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। राइजिंग स्टार के प्रदीप को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। न्यू लाइफ लाइन ने मैच एक विकेट से जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच एसडीआरएफ और डीसी एकादश के बीच खेला गया। एसडीआरएफ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 160 रन बनाए। इसमें ओपी ने 27, गुलेरिया ने 19 और संजय ने 24 रन बनाए।

डीसी एकादश की ओर से गेंदबाजी करते हुए कपिल ने चार ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट लिए। डीसी एकादश की टीम बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी। इसमें हेमराज ने 50 गेंदों में 82 और पंकज ने 45 गेंदों में 33 रन का योगदान दिया। एसडीआरएफ के एचसी मदन ने गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में एक विकेट लिया। डीसी एकादश के हेमराज को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। एसडीआरएफ ने यह मैच सात रन से जीता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed