फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   heavy snowfall in mandi

चौहारघाटी, सराज व करसोग क्षेत्र में बर्फबारी

Wed, 23 Dec 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 23 Dec 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
heavy snowfall in mandi

मौसम का मिजाज बिगड़ने पर बुधवार शाम को जिला के ऊपरी इलाकों में ताजा हिमपात हुआ। चौहारघाटी, सराज और करसोग क्षेत्र में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ गई है।

विज्ञापन


ठंड के कारण ऊपरी इलाकों में जनजीवन अस्त व्यस्त है। घाटी के एक दर्जन गांवों में बुधवार को दो से चार सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ है। वहीं निचले क्षेत्रों में बारिश हुई है। रोलिंग, पंजोड़, लच्छयान, मयोट, खलेल आदि गांवों में बर्फबारी से जनजीवन अस्त व्यस्त है।
विज्ञापन


सराज क्षेत्र के जंजैहली, थुनाग, लंबाथाच, शिकारी देवी, कमरूनाग घाटी में बर्फबारी हुई है। थुनाग में करीब दो से तीन सेंटीमीटर तक बर्फ गिरी। कुटला मोड़ पर मारुति कार बर्फ में फिसल कर सड़क किनारे एक पेड़ पर अटक गई। कार में सवार लोगों को सुरक्षित निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करसोग क्षेत्र के रोहांडा, चिंडी, पंडार, चौकी में बुधवर शाम को दो से तीन सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ है। बर्फबारी से क्षेत्र में शीत लहर से जनजीवन भी अस्त व्यस्त है। मंडी शहर में भी हल्की बारिश हुई है। सीजन के दूसरे हिमपात से बागवान काफी उत्साहित हैं। सेब के लिए बर्फबारी लाभदायक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed