{"_id":"a6b6900220b4b0f5be7fd92200e26d31","slug":"health-sub-centre-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुछल उपस्वास्थ्य केंद्र व पंचायत घर रोपा लोकार्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुछल उपस्वास्थ्य केंद्र व पंचायत घर रोपा लोकार्पित
ब्यूरो, अमर उजाला/पधर (मंडी)।
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
द्रंग विधानसभा क्षेत्र के चौहारघाटी की दूरदराज ग्राम पंचायत रोपा में 30.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित उपस्वास्थ्य केंद्र छुछल का लोकार्पण स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने किया।
उन्होंने ग्राम पंचायत रोपा के नवनिर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन भी किया। इस भवन पर 3.40 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए 7750 आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान कर गांवों में नियुक्ति करने का लक्ष्य रखा गया है। चिकित्सकों तथा अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ के पदों को भरने का भी निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा कि उपस्वास्थ्य केंद्र सरनी के भवन पर लगभग 18 लाख, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बल्ह टिक्कर के भवन पर 41.37 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। इस अवसर पर द्रंग कांग्रेस के अध्यक्ष जोगेंद्र गुलेरिया, मंडी जिला कांग्रेस के महासचिव चंद्रशेखर ठाकुर, वामन देव ठाकुर, स्थानीय पंचायत प्रधान बुद्धि सिंह ठाकुर, कार्यकारी एसडीएम विनय मोदी, सीएमओ डॉ. देश राज शर्मा, लोनिवि के अधिशासी अभियंता केके शर्मा, आईपीएच के अधिशासी अभियंता उपेंद्र वैद्य, बीडीओ द्रंग केसी राणा व अन्य मौजूद थे।