{"_id":"6270124a362d9c73c121bb6e","slug":"gurdev-became-a-goor-dev-kamroonag-mandi-news-sml407573210","type":"story","status":"publish","title_hn":"देव कमरूनाग के गूर होंगे गुरदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव कमरूनाग के गूर होंगे गुरदेव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर (मंडी)। बड़ादेव कमरूनाग के वर्तमान गूर टिकम राम की पदवी 4 मई को छिन जाएगी। इस दिन देव कमरूनाग अपने नए गूर गुरदेव के घर कांढी आएंगे। इस दौरान नए गूर की ताजपोशी होगी और पुराना गूर नए गूर को देव कमरूनाग की संपत्ति सौंपेंगे।
इससे पहले मंगलवार को जहल मेले में बड़ादेव कमरूनाग के वर्तमान गूर टिकम राम देव परंपरा का निर्वहन करेंगे। उसके बाद बुधवार को बड़ादेव कमरूनाग अपने नए गूर के घर पहुंचेंगे। गुरदेव कांढी गांव से संबंध रखते हैं।
पहली बार गुरदेव से देवता को बारिश के लिए परता दिलाया गया जो देवता ने स्वीकार किया। सूखे से जूझ रहे किसानों और बागवानों ने पिछले एक सप्ताह से धंग्यारा परता स्थल पर देवता के गूरों और पूर्व गूरों से देवता को धूप देने का क्रम जारी रखा था।
विज्ञापन
रविवार को गुरदेव ने धूप दिया और बड़ादेव कमरूनाग प्रसन्न हुए। इसके बाद झमाझम बारिश हुई। बड़ादेव के गूर टिकम राम ने बताया कि बुधवार को गुरदेव को देवता सौंपे जाएंगे। संवाद