फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Groups of children went from house to house asking for Lohri.

Mandi News: बच्चों की टोलियों ने घर-घर मांगी लोहड़ी

Tue, 13 Jan 2026 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Groups of children went from house to house asking for Lohri.
मंडी में लोहड़ी पर्व पर ढोल बजाकर लोहड़ी मांगते बच्चे। संवाद
मंडी। जिले में मंगलवा को लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों की टोलियों ने घर-घर जाकर लोहड़ी मांगी। देर शाम से ही घर-घर जाने का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने भी अंगीठा जलाया और मूंगफली, रेवड़ी, गजक डालकर भोग अर्पित किया। बुधवार को मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इस दौरान खिचड़ी बनाने के लिए लोगों ने पूरी तैयारियां कर ली हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को मंडी शहर में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर में हर जगह मूंगफली, रेवड़ी, गजक, लड्डू सहित अन्य खाद्य सामग्री की दुकानें सजी रहीं। गांधी चौक के समीप दुकानदार सुनील कुमार, बॉबी, हरीश कुमार, लता देवी आदि ने दुकानें सजा रखी थीं। लोगों ने उनसे जरूरत का सामान खरीदा।
विज्ञापन

शहर के महाजन बाजार में किराना दुकानों पर चावल, उड़द दाल, देसी घी, मसाले व अन्य खाद्य सामग्री खरीदने के लिए लोगों की भीड़ देखी गई। कैहनवाल निवासी राधा गुलेरिया, कृष्ण चंद, मझवाड़ से राजेश, बंती देवी, द्रंग के म्हेड़ से करतार सिंह और लज्जा देवी ने बताया कि लोहड़ी पर्व पर बेटियों और रिश्तेदारों को बुलाने की परंपरा है। उन्हें खिचड़ी परोसी जाती है। बुधवार सुबह से ही मेहमानों की आवाजाही शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed