फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Government should make policy for Panchayat Chowkidars: Union

पंचायत चौकीदारों के लिए नीति बनाए सरकार : संघ

Sun, 09 Feb 2025 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Government should make policy for Panchayat Chowkidars: Union
मंडी। हिमाचल प्रदेश के तीन हजार पंचायत चौकीदार वर्षों से सरकार से पॉलिसी बनाए जाने की आस लगाए बैठे हैं। मंडी में पंचायत चौकीदारों ने बैठक कर प्रदेश सरकार से जल्द पॉलिसी बनाने की गुहार लगाई है। बैठक में पंचायत चौकीदारों ने विभिन्न मांगों और समस्याओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

पंचायत चौकीदार संघ मंडी सदर के अध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि सरकार कोई ठोस पॉलिसी नहीं बना पाई है। उन्होंने मांग उठाई है कि 12 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके पंचायत चौकीदारों को नियमित किया जाए और इनका मानदेय सीधे बैंक खातों के माध्यम से दिया जाए। कहा कि जब से पंचायतों का गठन हुआ है तभी से ही पंचायत चौकीदारों का शोषण किया जा रहा है। दिन रात सेवाएं देने के बाद भी अंशकालीन चौकीदारों को 8 हजार और दैनिक वेतन भोगियों को 12 हजार रुपये मानदेय ही दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पंचायत चौकीदार लाल दास ने बताया कि वह 1988 में भर्ती हुए थे और आज 37 वर्षों की सेवाएं देने के बाद भी नियमित नहीं हो पाए हैं। उन्होंने बताया कि कई पंचायत चौकीदार बिना नियमित हुए ही सेवानिवृत्त हो गए। उनके पास जीवन यापन करने के लिए कोई साधन नहीं है। उन्होंने सरकार से सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन का प्रावधान किए जाने की गुहार भी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed