फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Government should give immediate compensation to the disaster affected people: Purna Chand

आपदा प्रभावितों को शीघ्र मुआवजा दे सरकार : पूर्ण चंद

Sun, 17 Aug 2025 04:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 04:13 PM IST
विज्ञापन
Government should give immediate compensation to the disaster affected people: Purna Chand
पधर (मंडी)। द्रंग विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड से हुई तबाही को लेकर विधायक पूर्ण चंद ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत और उचित मुआवजा देने की गुहार लगाई है। विधायक ने बताया कि द्रंग के टकोली, पनारसा, थलौट तथा उतरशाल के आरंग और बथेरी गांव में फ्लैश फ्लड से लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

खेत-खलिहान, मकान, गोशालाएं और बुनियादी ढांचा बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पनारसा में कई वाहन बाढ़ की भेंट चढ़ गए हैं। वहीं, औट पंचायत के सात परिवार खतरे की जद में आ गए थे, जिन्हें प्रशासन ने सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया है। कहा कि प्रभावित लोग बेहद कठिन परिस्थिति में जीवन यापन कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने जिला प्रशासन मंडी से आग्रह किया कि प्रभावित गांवों का शीघ्र सर्वे कर लोगों को मुआवजा और पुनर्वास की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। साथ ही उन्होंने सरकार से विशेष पैकेज की भी मांग की। विधायक ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और नदी-नालों एवं भूस्खलन संभावित स्थानों से दूरी बनाए रखें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed