फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   gold trader

पैन कार्ड अनिवार्यता के विरोध में सर्राफा बाजार बंद

Wed, 10 Feb 2016 06:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी Updated Wed, 10 Feb 2016 06:25 PM IST
विज्ञापन
gold trader
मंडी। स्वर्ण आभूषण खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में सर्राफा बाजार मंडी पूर्ण रूप से बंद रहा। कारोबारियों ने केंद्र सरकार के निर्णय का कड़ा विरोध किया है।
विज्ञापन


विरोध में सर्राफ स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन मंडी ने एडीसी रुग्वेद ठाकुर के माध्यम से वित्त मंत्री अरुण जेटली को ज्ञापन भेजा। सरकार द्वारा आभूषण खरीदने के लिए पैन कार्ड की अनिवार्यता किए जाने के विरोध में देशभर में ज्वेलर्स बुधवार को सांकेतिक हड़ताल पर रहे। इसके समर्थन में मंडी में भी हड़ताल की गई।
विज्ञापन


एसोसिएशन ने ज्ञापन के माध्यम से दो लाख से अधिक सोने के आभूषण खरीद पर पैन कार्ड की अनिवार्यता को गलत ठहराया है। एसोसिएशन का तर्क है कि अधिकतर उपभोक्ताओं के पास पैन कार्ड नहीं है। इस सूरत में वे दो लाख से अधिक स्वर्ण आभूषण नहीं खरीद पाएंगे, जबकि शादी-विवाह में सामान्यत: दो लाख से अधिक आभूषण खरीदे जाते हैं। वहीं, उपभोक्ता द्वारा पैन कार्ड व गलत जानकारी संबंधी जिम्मेवारी दुकानदार पर थोपना भी गलत है। दुकानदार की ओर से उपभोक्ता की जानकारी वेरिफिकेशन के लिए कोई माध्यम नहीं है। एसोसिएशन का तर्क है कि स्वर्ण आभूषणों की खरीदारी अधिकतर महिलाएं करती हैं और कई बार गृहिणी होने पर उनका पैन कार्ड नहीं बना होता है। इससे भी दिक्कत होगी। एसोसिएशन के प्रधान आशुतोष ने बताया कि पैन कार्ड की अनिवार्यता किसी भी सूरत पर मंजूर नहीं है। यदि पैन कार्ड की अनिवार्य है तो इसे दस लाख रुपये से अधिक किया जाए ताकि लोगों समेत स्वर्णकारों को दिक्कत पेश न आए। इस मौके पर सर्राफ स्वर्णकार वेलफेयर एसोसिएशन मंडी एसोसिएशन के वरिष्ठ संरक्षक नरेंद्र पॉल चोपड़ा, सुखपाल, महेश पुरी, प्रधान आशुतोष पॉल, सचिव गौरव चोपड़ा व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
रिवालसर में भी बंद रही स्वर्णकारों की दुकानें
रिवालसर (मंडी)। पैन कार्ड की अनिवार्यता को लेकर रिवालसर बाजार में भी स्वर्णकारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। स्वर्णकार मनोहर लाल, राजेंद्र पाल व निट्टू ने बताया कि दो लाख से अधिक स्वर्ण आभूषण खरीदने पर पैन कार्ड की अनिवार्यता गलत है। इस शर्त को तुरंत प्रभाव से हटाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed