फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   given House reguler bill change

भवन नियमितीकरण अध्यादेश में बदलाव की मांग

Wed, 20 Jul 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 20 Jul 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन

भवन नियमितीकरण संघर्ष समिति मंडी ने शहरों में 30 फीसदी ओपन स्पेस हटाने की मांग की है। जबकि प्रदेश सरकार के अध्यादेश में छोटे मकानों को नियमित करने की दरों में कमी लाने की मांग उठाई है। समिति ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समक्ष मांगों को रखने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


भवन नियमितीकरण संघर्ष समिति की बैठक बुधवार को सीनियर सिटीजन भवन में आयोजित हुई। समिति के संयोजक उत्तम चंद सैनी, अमर चंद वर्मा, चंद्रमणी वर्मा, हितेन्द्र शर्मा, हरमीत सिंह बिट्टू, प्रदीप परमार, समीर कश्यप, मुरारी लाल शर्मा, रमेश वालिया व अन्य पदाधिकारियों ने कहा  बैठक में टीसीपी के संशोधित अध्यादेश के बारे में विचार विमर्श किया गया। समिति का कहना है कि भवनों के नियमितीकरण की दरों को कम किया जाए, 30 प्रतिशत ओपन स्पेस की शर्त को भीड़ भरे शहरी क्षेत्रों में लागू न किया जाए। आवेदन करने की निर्धारित समय सीमा न रखी जाए।
विज्ञापन


समिति के सदस्यों ने कहा कि सरकार की ओर से जारी नियमितीकरण की पॉलिसी अभी भी आम जनता की पहुंच से दूर है। समिति का मानना है कि छोटे घरों के मालिक व छोटे व्यवसायिक परिसरों वाले लोग अभी भी इस एकमुश्त नियमितीकरण पॉलिसी का फायदा नहीं उठा पाएंगे। उन्होंने कहा कि कि मौजूदा पॉलिसी के मुताबिक अगर किसी का मकान 160 वर्ग मीटर (चार बिस्वा) में बना है तो इसके ग्राउंड फ्लोर के सेटबैक की 70 प्रतिशत डेविएशन के लिए करीब एक लाख नौ हजार रुपये अदा करनी होगी। इसके अलावा 54 हजार रुपये प्रति मंजिल के हिसाब से अन्य फ्लोंरो की फीस निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह से नगर परिषद क्षेत्र में इस रकबे के लिए कुल फीस करीब 2.18 लाख रुपये तय की गई। उसी तरह नप क्षेत्र में 100 वर्ग मीटर तक की नियमितिकरण फीस 1.5 लाख निर्धारित की है। जबकि तीन मंजिलों तक यह 4.5 लाख रुपये बनती है। इस अवसर पर टीसीपी के तहत लाए गए मंडी शहर के साथ लगते गांवों तल्याहड, नेला, सिल्हा कीपड, सन्यारढ, पंजेहटी और बाड़ीगुमाणु के लोगों ने भी बैठक में भाग लेकर टीसीपी नियमों के ग्रामीण क्षेत्र में लागू हो रहे नियमों के बारे में चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed