{"_id":"699756331e587ca8f70ad7f0","slug":"girls-and-boys-schools-merged-in-mandi-mandi-news-c-90-1-mnd1001-186538-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मंडी में कन्या, बाल स्कूलों को किया मर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मंडी में कन्या, बाल स्कूलों को किया मर्ज
विज्ञापन
मंडी। जिले के चार प्रमुख विद्यालयों का विलय कर दिया गया है। चार स्थानों में छात्र और कन्या विद्यालय अब एक ही छत के नीचे संचालित होंगे। इन विद्यालयों में मंडी शहर के पीएम श्री राजकीय मॉडल (कन्या) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला और राजकीय (छात्र) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी को मर्ज कर अब पीएम श्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी बनाया जाएगा।
बल्ह घाटी के भंगरोटू के कन्या और छात्र स्कूलों को मिलाकर अब पीएम श्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंगरोटू कर दिया है। जोगिंद्रनगर के पीएम श्री राजकीय मॉडल (कन्या) स्कूल और छात्र स्कूल को मर्ज कर इसे पीएमश्री राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिंद्रनगर कर दिया गया है। सरकाघाट के भी कन्या और छात्र स्कूलों को मिलाकर अब पीएम श्री राजकीय माॅडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरकाघाट नाम दिया गया है।
अधिसूचना के मुताबिक, विलय के बाद जो स्कूल लीड स्कूल (सीबीएसई संबद्धता के लिए) चिह्नित किए गए हैं, उन्हीं के प्रधानाचार्य अब पुनर्गठित स्कूलों की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
....
उठने लगेग विरोध के स्वर
मंडी शहर के छात्र और कन्या स्कूलों को मर्ज करने पर स्थानीय स्तर पर विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं। मंडी जिले की विभिन्न सामाजिक और स्थानीय संस्थाएं इस फैसले का कड़ा विरोध दर्ज करा रही हैं। लोगों का मानना है कि इन स्कूलों की अपनी एक अलग पहचान और गौरवशाली इतिहास रहा है, जिसे बरकरार रखा जाना चाहिए।
....
मंडी जिले के चार विद्यालयों को मर्ज किया जाएगा। निदेशालय की ओर से मिलने वाले आगामी आदेशों के अनुरूप व्यवस्था की जाएगी।
-यशवीर धीमान, उपनिदेशक स्कूल शिक्षा मंडी