फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A pledge for wildlife conservation will be administered.

Mandi News: वन्यजीव संरक्षण की दिलाई जाएगी शपथ

Sat, 03 Oct 2026 06:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
A pledge for wildlife conservation will be administered.
स्कूल-कॉलेजों में निबंध, चित्रकला, पोस्टर और वन्यजीव क्विज प्रतियोगिताएं होंगी
विज्ञापन

मंडी वन मंडल में मनाया जा रहा वन्यजीव सप्ताह
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। वन्यजीव संरक्षण और प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंडी वन मंडल की ओर से 8 अक्तूबर तक वन्यजीव सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान वन विभाग के कर्मचारियों के साथ स्थानीय समुदाय, विद्यार्थी, युवा और प्रकृति प्रेमी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे। वन मंडल मंडी के डीएफओ डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि शनिवार को सभी वन परिक्षेत्रों में उद्घाटन के साथ स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और वन्यजीव संरक्षण की शपथ दिलाई जाएगी। 5 अक्तूबर को नसलोह गांव में मानव-वन्यजीव संघर्ष और प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम होगा। स्कूल-कॉलेजों में निबंध, चित्रकला, पोस्टर, स्लोगन और क्विज प्रतियोगिताएं भी होंगी। 6 अक्तूबर को बागी से पराशर तक नेचर ट्रेक और झुंगधार में पक्षी अवलोकन कार्यक्रम होगा। 7 अक्तूबर को आईआईटी मंडी में अंतर-विभागीय क्रिकेट मैच तथा 8 अक्तूबर को समापन समारोह में वन्यजीव संरक्षण पर लघु वृत्तचित्र प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed