फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   girl student weeping after girl sucide

छात्रा के सुसाइड के बाद फूट-फूट कर रो पड़ीं साथी छात्राएं

Tue, 30 Aug 2016 10:34 PM IST
मंडी
मंडी Updated Tue, 30 Aug 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
girl student weeping after girl sucide
मंडी के वल्लभ कॉलेज हॉस्टल में छात्रा के फंदा लगाने पर बिलखती साथी छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

मंडी। वल्लभ कॉलेज मंडी के गर्ल्स हॉस्टल में बीएससी तृतीय सत्र की छात्रा प्रीति के फंदा लगाने की घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद कॉलेज परिसर में हर आंख नम थी। रोती बिलखती कॉलेज हॉस्टल मंडी की छात्राओं के आंसू रोके नहीं रुक रहे थे। शिक्षकों के लाख दिलासे देने पर भी छात्राओं की सिसकियां हर किसी के मन को झकझोर रही थीं। छात्रा के सुसाइड की खबर कॉलेज में चंद मिनटों में फैल गई।

विज्ञापन


घटना के बाद कॉलेज में कक्षाएं स्थगित कर दी गईं। विद्यार्थी कॉलेज परिसर में समूहों में चर्चा करते नजर आए। लंच के वक्त कॉलेज हॉस्टल की कैंटीन में छात्राएं डेढ़ बजे के बाद एकत्र हुई। लेकिन, रूंदे गलों से एक भी निवाला नहीं उतरा। कॉलेज वार्डन ने छात्राओं को समझा बुझा कर खाना खिलाने का प्रयास किया। बिलखती छात्राओं को देखकर वार्डन भी फूट-फूट कर रो पड़ी। मंडी कॉलेज में शायद ही इससे पहले इस तरह का कोई मामला सामने आया हो।  सुसाइड के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। बीएससी तृतीय सत्र की छात्रा प्रीति सरकाघाट उपमंडल की पटड़ीघाट पंचायत से संबंध रखती थी। प्रीति गत दिन ही घर से हॉस्टल लौटी थी। वहीं, उसकी साथी छात्राओं का कहना है कि सुबह ही प्रीति ने कॉलेज जाने से मना कर दिया। प्रीति ने सुसाइड करने से पहले अपने दोस्तों को मैसेज और पापा को कॉल भी की थी। हालांकि, अभी तक छात्रा के सुसाइड करने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि, छात्र संगठन इस घटना को विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही घोषित किए गए खराब परीक्षा परिणाम से भी जोड़ कर देख रहे हैं।
विज्ञापन



कहीं अंतिम सांसें तो कहीं चल रही थी क्लासें
जहां एक ओर वल्लभ कॉलेज में रूटीन की भांति कक्षाएं चल रही थी। वहीं, कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में प्रीति ने सुसाइड का कदम उठा कर सबको झकझोर कर रख दिया। घटना की खबर चंद लम्हों में कॉलेज में आग की तरह फैल गई। घटना के बाद से कॉलेेज विद्यार्थियों का गर्ल्स हॉस्टल के बाहर जमावड़ा लग गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र संगठनों ने सुसाइड की गहन जांच की मांग उठाई
मंडी। एनएसयूआई जिला प्रधान हमित जम्वाल, कैंपस अध्यक्ष अंकित ने वल्लभ कॉलेज मंडी हॉस्टल में छात्रा द्वारा फंदा लगा कर आत्महत्या करने के मामले की एसपी मंडी से गहन जांच की मांग उठाई है। वहीं, एसएफआई के जिला सचिव चेतन ठाकुर ने भी पुलिस प्रशासन से मामले की सभी पहलुओं की बारीकी से जांच करने की मांग उठाई है। छात्र संगठन छात्रा के सुसाइड को हाल में विश्वविद्यालय द्वारा घोषित किए गए खराब परीक्षा परिणाम से जोड़ कर देख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed