फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ghrana School Dominates Under-14 Sports Competitions

Mandi News: अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिताओं में घ्राण स्कूल का दबदबा

Wed, 16 Sep 2026 06:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Ghrana School Dominates Under-14 Sports Competitions
कबड्डी और खो-खो में छात्राओं ने जीता प्रथम स्थान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। अंडर-14 छात्रा एवं छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताओं में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घ्राण के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने कबड्डी, खो-खो और शतरंज में अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का बेहतरीन परिचय दिया।
अंडर-14 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझवाड़ में किया गया, जिसका बुधवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में घ्राण विद्यालय की छात्राओं ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कबड्डी और खो-खो दोनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने बताया कि कबड्डी के रोमांचक फाइनल मुकाबले में घ्राण की टीम ने मेजबान मझवाड़ स्कूल की टीम को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। वहीं, खो-खो के फाइनल मुकाबले में घ्राण की टीम ने कोटमोर्स विद्यालय की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 छात्र वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कहनवाल में किया गया। यहां भी घ्राण स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खो-खो के फाइनल मुकाबले में घ्राण की टीम ने कोटमोर्स को हराया, जबकि शतरंज प्रतियोगिता में भी घ्राण के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कोटमोर्स को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। शारीरिक शिक्षा अध्यापक रमेश कुमार, समस्त शिक्षकगण, एसएमसी प्रधान बीरी सिंह एवं कार्यकारिणी सदस्यों तथा अभिभावकों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed