फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Gandhi got angry over FIR against BJP workers

Mandi News: भाजपा कार्यकर्ताओं पर एफआईआर पर भड़के गांधी

Sun, 03 Aug 2025 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Gandhi got angry over FIR against BJP workers
नेरचौक (मंडी)। बल्ह विस क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने वर्तमान कांग्रेस की सुक्खू सरकार और प्रदेश के बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी पर निशाना साधते हुए कहा कि सराज विस क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज करना तर्कसंगत नहीं है। यह कांग्रेस की एक सोची समझी राजनीतिक साजिश है।
विज्ञापन

इसमें पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। मंत्री जगत ने जो आरोप भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाया है, उस तरह के कार्य के लिए वह खुद एक्सपर्ट है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल एवं पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी को काले झंडे उन्हीं के इशारों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फेंके थे।
विज्ञापन

इसके अलावा 15 अगस्त के समय पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर पर काले झंडे फेंके गए थे। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की लाहौल स्पीति एवं किन्नौर दौरों के दौरान नेगी ने उन्हें काले झंडे दिखाए थे। मुख्यमंत्री सुक्खू से आग्रह किया है कि मंत्री जगत सिंह नेगी को तुंरत प्रभाव से उनके पद से हटाया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed