{"_id":"60fd9c308ebc3e585832f6ba","slug":"furious-affected-by-non-payment-of-four-time-multiply-compensation-mandi-news-sml378119628","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार गुना मुआवजे से हाथ खींचने पर प्रभावितों में सरकार के प्रति रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार गुना मुआवजे से हाथ खींचने पर प्रभावितों में सरकार के प्रति रोष
विज्ञापन
कनैड में बैठक करते फोरलेन संघर्ष समिति, किसान सभा और व्यापार मंडल नेरचौक के सदस्य।
- फोटो : Mandi
नेरचौक (मंडी)। फोरलेन संघर्ष समिति, किसान सभा और व्यापार मंडल नेरचौक की बैठक रविवार को कनैड में हुई। इसमें लगभग 50 लोगों ने भाग लिया।
संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष जोगिंद्र वालिया ने कहा कि गत दिनों शिमला में फोरलेन से संबंधित शिकायतों के निपटारे के लिए शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर की अगुवाई में गठित सब कमेटी की बैठक हुई। इसमें सरकार ने हिमाचल में प्रस्तावित फोरलेन में चार गुना मुआवजा देने से अपने हाथ खींच लिए। इससे प्रदेश के हजारों किसानों में भारी गुस्सा है।
कहा कि किसान हितैषी सरकार बताने के तीन वर्ष बीत जाने के बाद अभी तक कोई फैसला नहीं हो पाया है। संघर्ष समिति ने मांग उठाई कि प्रदेश सरकार फोरलेन में भूमि अधिग्रहण 2013 के कानून को लागू करे अन्यथा सभी किसान आने वाले दिनों में संघर्ष को तेज करेंगे। अन्य संगठनों से मिल कर राज्यस्तरीय आंदोलन छेड़ा जाएगा।
समिति के सचिव विजय ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग के परियोजना अधिकारियों से मिलने के बाद भी समस्या का समाधान करने वाले कोई पहल नहीं कर रहे हैं। मांग की गई कि प्रस्तावित फोरलेन पर 29 मीटर रोड में पुराने नक्शे के अनुसार ही सर्विस रोड, पुलियों को बड़ा बना कर उन्हें पशुओं के लिए भूमिगत रास्ता और 6 जगह पर संपर्क मार्ग बनाए जाएं ताकि लोग आर पार जा सकें।
विज्ञापन
पांच पैदल पुलों का निर्माण किया जाए। संघर्ष समिति ने सरकार से मांग की है कि किसानों की समस्या का तुरंत निपटारा किया जाए अन्यथा फोरलेन संघर्ष समिति, हिमाचल किसान सभा और व्यापार मंडल कोई भी कार्रवाई करने के लिए मजबूर हो जाएगी।
बैठक में समिति के सचिव विजय ठाकुर, गुरिया राम, पवन सैनी, बंसी लाल, हरबंश, जोगिंद्र ठाकुर, श्याम लाल, निशांत, ईश्वर चंद, गंगा राम, फत्ता राम, विजय, भूप सिंह, हेम राज, एनआर वर्मा, चमन लाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
000