फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   froud behaf lic

बीमा के नाम पर साढ़े आठ लाख की ठगी

Sun, 22 Jan 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे (मंडी)
अमर उजाला ब्यूराे (मंडी) Updated Sun, 22 Jan 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
बीएसएल कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति के साथ बीमा के नाम पर करीब साढ़े आठ लाख की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में स्थानीय न्यायालय ने ठगी के शिकार व्यक्ति की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बीएसएल थाना पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

 पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दिल्ली निवासी एक फर्म के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बीएसएल में न्यायालय के आदेशानुसार धारा 156(3) के तहत दर्ज प्राथमिकी में शिकायतकर्ता भूपल सिंह ठाकुर निवासी 85/एस-4 बीएसएल कॉलोनी ने कहा है कि उसने कुछ समय पहले दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित एआईसीआरए वेल्यू कार्ड्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से आईसीआईसीआई प्रोडेंशियल की सुरक्षा बीमा योजना की खरीद की थी। खरीद के समय कंपनी के कार्यकारी अधिकारी अखिल त्यागी ने कहा था कि उनकी कंपनी आईसीआईसीआई प्रोडेंशियल की सहयोगी कंपनी है। इस पर उसने पहली बार कंपनी की मांग पर 45 हजार रुपये की राशि कंपनी के खाते में जमा करवा दी।  कुछ समय बाद कंपनी ने उससे आठ लाख की और राशि जमा करवाने को कहा, जिसके बदले में उसे बड़ा प्रलोभन दिया गया। उसे भी उसने कंपनी के खाते में जमा करवा दिया। जब काफी समय तक कंपनी से कोई संदेश उसे प्राप्त नहीं हुआ तो उसने कंपनी के साथ पत्राचार आरंभ किया। पत्राचार के दौरान उसने कंपनी का पता फर्जी पाया। इस पर उसका दीमाग ठनका कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। इसके उपरांत भूपल सिंह ने स्थानीय न्यायालय में इस मामले को लेकर याचिका दर्ज की। इस पर सुनवाई करने के उपरांत न्यायालय ने सुंदरनगर के बीएसएल थाना पुलिस को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश जारी किए। पुलिस ने आरोपी कंपनी के खिलाफ भादंसं की धारा 120बी, 420, 415, 416 व 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया  सहायक उपनिरीक्षक जगदीश कुमार अन्वेष्णाधिकारी बीएसएल थाना सुंदरनगर इस अभियोग का अन्वेषण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed