{"_id":"6aca8d280fda4486f3070f96","slug":"four-trains-will-run-on-the-jogindernagar-pathankot-railway-line-starting-today-mandi-news-c-90-1-mnd1023-217083-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर से पठानकोट तक रेल पटरी आज से दौड़ेंगी चार रेलगाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर से पठानकोट तक रेल पटरी आज से दौड़ेंगी चार रेलगाड़ियां
विज्ञापन
दो माह बाद शरद नवरात्र पर शुरू होगी रेल सेवा, यात्री कर सकेंगे रोमांचक सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर-पठानकोट रेल मार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले करीब दो माह से बंद पड़ी रेल सेवा रविवार, 11 अक्तूबर से फिर बहाल होने जा रही है। रेल सेवा शुरू करने से पहले उत्तर रेलवे के अधिकारियों ने स्पेशल रेलगाड़ी चलाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और रेल परिचालन की तैयारियों को परखा।
चार दिन पहले नूरपुर से कोपड़ लाहड़ और ज्वालामुखी रोड तक रेल पटरियों और पुलों का निरीक्षण भी किया गया था। इसके बाद उत्तर रेलवे ने चरणबद्ध तरीके से चार रेलगाड़ियां चलाने का निर्णय लिया है। इनमें एक रेलगाड़ी जोगिंद्रनगर से बैजनाथ पपरोला, दो रेलगाड़ियां पठानकोट और एक रेलगाड़ी ज्वालामुखी रोड तक आवाजाही करेगी। यात्री रेल सेवा बहाल करने से पहले जोगिंद्रनगर से बैजनाथ पपरोला, कांगड़ा मंदिर और पठानकोट तक रेल इंजन का सफल परीक्षण किया गया। इसके बाद उत्तर रेलवे के उच्च अधिकारियों ने सुरक्षा और परिचालन संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अब 11 अक्तूबर से जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन से बैजनाथ पपरोला और पठानकोट तक अलग-अलग चरणों में चार रेलगाड़ियों का परिचालन शुरू किया जाएगा।
शनिवार को व्यापार मंडल जोगिंद्रनगर के अध्यक्ष भास्कर गुप्ता और पूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष कर्नल जीएस शाही ने कहा कि रेल सेवा बहाल होने से सैनिकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी। वहीं, रेलवे स्टेशन जोगिंद्रनगर के अधीक्षक विनोद चौधरी ने कहा कि शारदीय नवरात्र के दौरान रेलगाड़ियों के दोबारा पटरी पर दौड़ने से जोगिंद्रनगर से पठानकोट तक का सफर यात्रियों के लिए सुविधाजनक और रोमांचक बनेगा।