{"_id":"57dbedc94f1c1b5e48d47415","slug":"four-lakh-brunt-in-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में आग से दो लाख के गहने, 25 हजार की नकदी राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में आग से दो लाख के गहने, 25 हजार की नकदी राख
मंडी
Updated Fri, 16 Sep 2016 06:34 PM IST
विज्ञापन
Fire
- फोटो : अमर उजाला
सरकाघाट (मंडी)। खनोट गांव में शार्ट सर्किट से आग लगने से दो मंजिला स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया। आग की इस घटना में पीड़ित परिवार की चार लाख की संपत्ति स्वाह हो गई। आग लगने से दो लाख रुपये के गहने, 25 हजार रुपये की नकदी, टीवी व फ्रिज भी जल गए। तहसीलदार और राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने मौके का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। कर्मचारी नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।
पुलिस के अनुसार घर का मालिक बलदेव चंद अपने परिवार के साथ घर से थोड़ी ही दूर खेतों में काम करने के लिए सुबह निकल गया था। दोपहर दो बजे के करीब बलदेव के पड़ोसियों ने उसके घर से अचानक आग की लपटें निकलती देखीं। पड़ोसी मौके पर पहुंचे और मकान मालिक को सूचित करने के साथ ही आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने कुछ घंटों के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन, तब तक पीड़ित परिवार की लाखों की संपत्ति स्वाह हो गई थी। आग लगने से बलदेव की पत्नी के दो लाख के गहने, एक फ्रिज, टीवी और 25 हजार रुपये की नकदी के साथ ही अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस और हलका पटवारी को सूचित कर दिया। हलका पटवारी और तहसीलदार अमर सिंह मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार अमर सिंह ने कहा कि राजस्व विभाग के कर्मचारी नुकसान का आकलन कर रहे हैं। नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।