फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Foundation stone

संधोल में 45 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

Mon, 09 Nov 2020 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Foundation stone
धर्मपुर (मंडी)। जलशक्ति, बागवानी, राजस्व तथा सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने सोमवार को संधोल में 45 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के शिलान्यास किए। जिसमें 30 करोड़ रुपये की लागत से सिविल अस्पताल भवन तथा 15 करोड़ रुपये की लागत से मिनी सचिवालय भवन बनेगा। इन दोनों योजनाओं का भूमि पूजन करने के उपरांत उन्होंने संधोल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के लोगों को समयबद्ध राजस्व सेवाएं प्राप्त हों, इस दृष्टिकोण के साथ प्रदेश राजस्व विभाग में व्यापक बदलाव लाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जमीन की रजिस्ट्री के साथ ही इंतकाल की सुविधा लोगों को प्राप्त हो, इस दिशा में व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त अन्य राजस्व सेवाओं में भी व्यापक सुधार लाने के लिए बड़े स्तर पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संधोल में जहां पहले ही 33 केवी विद्युत केंद्र है, आने वाले समय में यहां दूसरा 33 केवी विद्युत केंद्र स्थापित किया जाएगा ताकि यहां के लोगों को 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। इस मौके पर प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी रजत ठाकुर ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कश्मीर सिंह ठाकुर, एसडीएम सुनील वर्मा, अधिशासी अभियंता जेपी नायक सहित विभिन्न पंचायतीराज संस्थाओं के प्रतिनिधि, भाजपा संगठन के पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed