फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Forest wealth reduced to ashes due to fire in Bakhras forest, apple trees also destroyed

Mandi News: बखरास जंगल में आग से वन संपदा राख, सेब के पौधे भी नष्ट

Sun, 26 Apr 2026 11:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Forest wealth reduced to ashes due to fire in Bakhras forest, apple trees also destroyed
करसोग के डीपीएफ बखरास  जंगल में आग लगने से  चपेट में आई गौशाला। स्रोत जागरूक पाठक
भीषण आग ने सैकड़ों पेड़ों को लिया चपेट में, गोशाला भी जली
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड और लोगों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया
संवाद न्यूज एजेंसी
करसोग (मंडी)। करसोग क्षेत्र के डीपीएफ बखरास जंगल में रविवार को भीषण आग लगने से तबाही मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सैकड़ों चीड़ और देवदार के पेड़ इसकी चपेट में आ गए। कई अन्य पेड़ भी बुरी तरह झुलस गए। आग से स्थानीय ग्रामीणों को भी काफी नुकसान हुआ है। नरेश कुमार, हेतराम, शेष राम, गीता राम सहित अन्य ग्रामीणों के घरों के आसपास के सैकड़ों पेड़ जलकर राख हो गए। इसके अलावा दर्जनों सेब के पौधे भी नष्ट हो गए, जिससे किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ी है।

स्थानीय निवासी दीपक की गोशाला भी आग की चपेट में आ गई, जिससे करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत की और काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक व्यापक नुकसान हो चुका था।तहसीलदार पृथ्वी सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। हलका पटवारी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रहे हैं, ताकि प्रभावितों को उचित मुआवजा दिलाया जा सके। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द राहत प्रदान करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

करसोग के डीपीएफ बखरास  जंगल में आग लगने से  चपेट में आई गौशाला। स्रोत जागरूक पाठक

करसोग के डीपीएफ बखरास  जंगल में आग लगने से  चपेट में आई गौशाला। स्रोत जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed