फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   'For the sake of brotherhood and harmony, the Muslim community itself should remove illegal construction in the mosque'

Mandi News: लोकल लगा लें 'भाईचारे और सौहार्द के लिए मुस्लिम समुदाय खुद हटाए मस्जिद में अवैध निर्माण'

Thu, 24 Oct 2024 07:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 24 Oct 2024 07:17 AM IST
विज्ञापन
'For the sake of brotherhood and harmony, the Muslim community itself should remove illegal construction in the mosque'
देव भूमि संघर्ष समिति मंडी की अपील, तारीख पर तारीख देकर मामले को न बढ़ाएं आगे
विज्ञापन

निर्णय न आने तक हर मंगलवार शाम को हनुमान चालीसा का पाठ : समिति
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मुस्लिम समुदाय के लोग भाईचारे और सौहार्द की मिसाल पेश करना चाहते हैं तो अपने वादे के अनुसार खुद मस्जिद में कथित अवैध निर्माण को गिराएं। यह बात देव भूमि संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को प्रेसवार्ता में कही।
उन्होंने मस्जिद मामले की सुनवाई कर रहे नगर एवं ग्राम नियोजन के सचिव से अपील की कि वे मामले में तारीख पर तारीख देकर इसे आगे न बढ़ाएं। इससे हिंदू समुदाय के लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि मामले में दबाव डालकर लोगों को आंदोलन कि लिए मजबूर किया जा रहा है। नगर निगम मंडी आयुक्त कोर्ट ने 13 सितंबर को तथ्यों के आधार पर मामले में फैसला सुनाया है। खुद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फैसले से एक दिन पहले नगर निगम कार्यालय में पत्र देकर मस्जिद में कथित अवैध निर्माण को हटाने की हामी भरी थी। ऐसे में वे अब अपने निर्णय के विपरीत जाकर भाईचारा और सौहार्द को खराब कर रहे हैं। जबकि उन्हें चाहिए था कि वह शिमला के संजौली की तरह खुद गिराकर भाईचारे और सौहार्द की मिसाल पैदा करते। उन्होंने कहा कि समिति ने निर्णय लिया है कि जब तक निर्णय नहीं आता है, तब तक हर मंगलवार को शाम के समय हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। उन्होंने बाहर से आकर बिना पंजीकरण काम करने वालों पर चिंता जताई और कहा कि बाहर से लोग बाहर से आकर हर छोटे-बड़े कार्य कर स्थानीय युवाओं के रोजगार को छीन रहे हैं। ऐसे में इन सभी का रिकॉर्ड बेहद जरूरी है। प्रेसवार्ता के दौरान देव भूमि संघर्ष समिति के संयोजक केसी शर्मा, पारूल अरोड़ा, घनश्याम और डॉ. ओम राज मौजूद रहे। बता दें कि मामले की अगली सुनवाई 26 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स

गोपाल कपूर पर दर्ज एफआईआर रद्द हो
देव भूमि संघर्ष समिति के सदस्यों ने मस्जिद में कथित अवैध निर्माण के विरुद्ध आवाज उठाने वाले गोपाल कपूर पर दर्ज एफआईआर को रद्द करने और जब्त किए मोबाइल फोन को वापस देने की मांग भी रखी। कहा कि गोपाल कपूर ने कोई अनैतिक कार्य नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed