फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   footbridge break, two girl injured

फुटब्रिज टूटने से गढ़ गांव के 25 परिवारों का संपर्क कटा

Sun, 07 Aug 2016 10:02 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sun, 07 Aug 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
footbridge break, two girl injured
मंडी के चौहारघाटी की तरस्वाण पंचायत के गढ़ गांव में फुटब्रिज टूटने से घायल लड़कियां। - फोटो : अमर उजाला

पधर (मंडी)। चौहारघाटी की ग्राम पंचायत तरस्वाण के गढ़ गांव में 25 परिवारों की फुटब्रिज टूटने से दिक्कतें बढ़ गई हैं। भारी वर्षा होने के कारण गढ़ नाले में बना लकड़ी का फुटब्रिज क्षतिग्रस्त हो गया है। रविवार को फुटब्रिज गिरने से दो लड़कियां बाल-बाल बचीं हैं। दोनों लड़कियों ने हिम्मत जुटाकर नाले के किनारे झाड़ियों का सहारा लेकर अपनी जान बचाई। पुल टूटने से गढ़ गांव के लगभग 25 परिवारों का संपर्क भी टूट गया है। जिस कारण गांव में रहने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार वर्षा से गढ़ गांव के नाले का बहाव तेज हो गया। शनिवार देर शाम पुल से होकर अपने गांव जा रही दो लड़कियां सपना देवी और समती देवी पुल टूटने से नाले में बह गईं। दोनों लड़कियों ने नाले के किनारे झाड़ियों का सहारा लेकर अपनी जान बचाई। दोनों घायलों को तरस्वान उप स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। पंचायत प्रधान सुरेंद्र ठाकुर, उप प्रधान जय सिंह, वार्ड सदस्य देश राज ने हादसे की पुष्टि की है। प्रधान सुरेंद्र ठाकुर के मुताबिक गढ़ नाले में पानी का तेज बहाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुल टूटने से गढ़ गांव का संपर्क टूट गया है और गांव के कई लोग दो दिनों से गांव से बाहर नहीं निकल पाए हैं। वहीं गढ़ गांव को जाने वाले लोगों को अपने रिश्तेदारों के यहां शरण लेना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed