{"_id":"24d67045c83fdb81a95c6127b637202e","slug":"food-sempel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी गोदाम से खाद्य सामग्री के भरे पांच सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी गोदाम से खाद्य सामग्री के भरे पांच सैंपल
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी।
Updated Thu, 03 Mar 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। शहर की तीन बहुउद्देशीय सहकारी सभाओं में अनियमितताएं पाए जाने पर उपमंडल प्रशासन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वीरवार को एसडीएम सुंदरनगर राजीव कुमार की ओर से किए गए औचक निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाई गईं। इसके अलावा इस निरीक्षण के दौरान टीम ने सरकारी गोदाम से पांच खाद्य सामग्री के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
एसडीएम ने हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के थोक केंद्र सुंदरनगर और आसपास स्थित सहकारी सभाओं के गुणवत्ता, कम वजन और खाद्य सामग्री की जांच के लिए निरीक्षण किया। निरीक्षण दल ने हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के थोक केंद्र से दाल चना, राजमाह, काला मसर, रिफाइंड तेल और नमक के एक-एक सैंपल जांच के लिए भरे। इसके अलावा बहुउद्देशीय सहकारी सभा बीएसएल कालोनी, बहुउद्देशीय सहकारी सभा महिला मंडल तुनाही और बहुउद्देशीय कृषि सहकारी सभा महादेव के निरीक्षण के दौरा रिकॉर्ड में अनियमितताएं पाई गईं।
विज्ञापन
जिस पर संबंधित समितियों को प्रशासन ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए है। एसडीएम राजीव कुमार ने बताया मामले की रिपोर्ट उपायुक्त मंडी को भी भेज दी गई है।
विज्ञापन