फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Flood like situation in Uhal-Lambadag, power generation stopped in Shanan and Bassi projects

Mandi News: ऊहल-लंबाडग में बाढ़ जैसे हालात, शानन और बस्सी प्रोजेक्ट में विद्युत उत्पादन ठप

Wed, 27 Aug 2025 05:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 27 Aug 2025 05:43 AM IST
विज्ञापन
Flood like situation in Uhal-Lambadag, power generation stopped in Shanan and Bassi projects
उहल नदी के उफान पर आने से बरोट स्थित रिजर्वायर में पहुंचा पानी। -स्रोत : जागरूक पाठक
जोगिंद्रनगर (मंडी)। चौहार घाटी के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश से ऊहल और लंबाडग नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने और बाढ़ जैसे हालात बनने से दो प्रमुख जल विद्युत परियोजनाएं प्रभावित हो गई हैं। 110 मेगावाट शानन और 66 मेगावाट क्षमता वाली बस्सी परियोजना में रविवार देर रात से विद्युत उत्पादन पूरी तरह बंद है।
विज्ञापन

बरोट स्थित रिजर्वायरों में भारी मात्रा में मलबा, लकड़ियां और सिल्ट भर जाने से उत्पादन ठप करना पड़ा। दोनों परियोजनाओं को अब तक लगभग 40 लाख मिलियन यूनिट जनरेशन का नुकसान हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। सिल्ट का स्तर सामान्य पांच हजार पीपीएम से बढ़कर 40 हजार पीपीएम तक पहुंच गया।
विज्ञापन

बस्सी प्रोजेक्ट में करीब 45 लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जबकि शानन प्रोजेक्ट को एक करोड़ से अधिक का नुकसान झेलना पड़ा। मंगलवार को भी उत्पादन न होने से बिजली संकट की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूसलाधार बारिश से बरोट स्थित रिजर्वायर में सिल्ट का स्तर बढ़ जाने के कारण शानन प्रोजेक्ट का विद्युत उत्पादन रोकना पड़ा। पानी की शुद्धता बहाल होने के बाद ही उत्पादन शुरू किया जाएगा। -भूपेंद्र सिंह, एसई शानन प्रोजेक्ट

बस्सी प्रोजेक्ट में करीब 50 घंटे से उत्पादन बंद रहने पर 45 लाख का अनुमानित नुकसान हुआ है। शानन प्रोजेक्ट से पानी की आपूर्ति न होने के कारण बस्सी परियोजना भी प्रभावित हुई। -इंजीनियर दीप्ती भट्ट, आरई बस्सी प्रोजेक्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed