{"_id":"58495c624f1c1b104f449bbb","slug":"five-injured-in-sundernager","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरनगर में तीन सड़क हादसे, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरनगर में तीन सड़क हादसे, पांच घायल
मंडी
Updated Thu, 08 Dec 2016 06:43 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। शहर में तीन सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दो मामले पुलिस में दर्ज हो गए हैं। जबकि एक मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो जाने के कारण मामला दर्ज नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम यहां हाइवे पर शुकदेव वाटिका के पास एक तेज रफ्तार जीप सड़क पर पलट गई। हादसे में जीप में सवार दयारगी निवासी चालक लेखराज गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि जीप में सवार तीन अन्य लोगों को मामूली चोटें आई है। दूसरा हादसा वीरवार सुबह यहां के सिनेमा चौक पर हुआ। जहां मंडी की ओर जा रही एक कार ने सामने से आ रहे ट्रक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इस घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि चालक को हादसे में मामूली चोटें आई। दोनों पक्षों में समझौता हो जाने के कारण यह मामला पुलिस में दर्ज नहीं हो पाया था। तीसरा हादसा यहां नगर परिषद के कार्यालय के निकट हुआ। जहां सड़क किनारे खड़ी एक कार को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस घटना के बाद कार चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार की मालकिन चुनाहन निवासी निर्मला देवी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन