फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   five injured in diffrent accident

सड़क हादसों में पांच युवक गंभीर घायल

Sat, 14 Jan 2017 10:29 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sat, 14 Jan 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
five injured in diffrent accident
accident shimla

मंडी/पंडोह/सुंदरनगर। जिले में विभिन्न हादसों में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर नगवाईं के पास शुक्रवार रात कार और बस की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल में दाखिल किया गया। जानकारी के अनुसार मनाली से दिल्ली जा रही एचआरटीसी की बस और कुल्लू की ओर जा रही कार के बीच नगवाईं के पास भिड़ंत हो गई। जिससे कार में सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से नगवाईं सीएचसी में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। उसके बाद उन्हें कुल्लू रेफर कर दिया।

विज्ञापन


घायल कपिल, नेत्र और रिंकू नगवाईं के रहने वाले हैं। पुलिस अधीक्षक मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। उधर, जोगिंद्रनगर-मंडी सड़क पर गुम्मा के पास शनिवार दोपहर को जोगिंद्रनगर से आ रही कार को बचाने के प्रयास में ट्रक घर के लेंटर पर जा चढ़ा। उधर,  चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर शुकदेव वाटिका के निकट शुक्रवार देर रात तेज रफ्तार बाइक ने डस्टर कार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां एक युवक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ पीजीआई के लिए रेफर कर दिया है। सुंदरनगर निवासी दो युवक निखिल व शुभम शर्मा शुक्रवार देर रात करीब तीन बजे बाइक पर सवार होकर सुंदरनगर की ओर जा रहे थे। इस दौरान वे शुकदेव वाटिका के निकट सामने से आ रही डस्टर कार से टकरा गए। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर निखिल को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी राम कृष्ण ने बताया बाइक सवार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed