{"_id":"d831fc67c83ae65dd8d971c5f5558dfe","slug":"fire-hindi-news-44","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेल चतरा में मकान और गौशाला जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेल चतरा में मकान और गौशाला जलकर राख
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी
Updated Sun, 15 Nov 2015 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लडभड़ोल (मंडी)। क्षेत्र के चेल चतरा गांव में शनिवार रात्रि को एक गौशाला व दो कमरों का एक दो मंजिला मकान जल कर राख हो गया। घटना में करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। क्षेत्र के पटवारी नुकसान का आकलन कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार शनिवार रात्रि करीब नौ बजे पड़ोसियों के घर गई नारायण सिंह की पत्नी ने अपने मकान से आग की लपटे देखीं और शोर मचाया। देखते-देखते आग प्रचंड हो गई। यह देखकर आसपास गांव के लोग घटनास्थल पहुंचे। आग से मकान के अंदर रखा सारा सामान, छत व स्लेट पोश छप्पर स्वाह हो गया।
लोगों की सूझबूझ से मवेशियों को बाहर निकाला गया, जबकि नारायण सिंह के दोनों बच्चे ननिहाल गए थे। मौके पर जोगिंद्रनगर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची। ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। नारायण सिंह ने बताया कि घटना में करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी है, इस बारे में अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। उधर, क्षेत्र के पटवारी बुद्धि सिंह भी मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रहे हैं।