फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   FIR lodged for tampering with documents

Mandi News: दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ करने पर एफआईआर दर्ज

Thu, 24 Apr 2025 06:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 24 Apr 2025 06:39 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged for tampering with documents
थुनाग (मंडी)। तहसीलदार थुनाग ने दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ करने पर जंजैहली थाना में एफआईआर दर्ज करवाई है। ई-डिस्टिक पोर्टल के माध्यम से विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र प्राप्त हो रहे हैं। जिनके अवलोकन करने पर पाया गया कि कुछ आवेदन पत्रों के साथ संलग्न दस्तावेजों में छेड़छाड़ (टेंपरिंग) की जा रही है। दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आने पर तहसील कार्यालय में सभी पुराने प्रमाण पत्रों की गहनता से छानबीन की जा रही है ताकि इस कार्य में संलिप्त आवेदकों, लोक मित्र केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। तहसीलदार ने आवेदन पत्र के साथ संलग्न किसी भी दस्तावेज के साथ छेड़छाड़ न करने के निर्देश दिए हैं। उधर, तहसीलदार थुनाग रजत सेठी ने बताया कि इस विषय पर एक व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और एक लोकमित्र केंद्र संचालक को सख्त हिदायत दी गई। ऐसे कार्य में संलिप्त व्यक्ति/लोक मित्र केंद्र के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed