फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   fever .one dead

उल्टी दस्त से एक छात्रा की मौत, दो दर्जन चपेट में

Mon, 01 Aug 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला मंडी
अमर उजाला मंडी Updated Mon, 01 Aug 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
उपमंडल की भाटकीधार पंचायत में उल्टी दस्त से एक दसवीं कक्षा की छात्रा की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान दसवीं की कक्षा की 15 वर्षीय छात्रा आशा देवी पुत्रह चित्र निवासी रूभडी के रूप में हुई है। वहीं पंचायत के करीब दो दर्जन अन्य लोग भी चपेट में हैं। सराज क्षेत्र की भाटकीधार पंचायत के प्रधान शिवलाल ने बच्ची की मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन

पंचायत प्रधान शिवलाल के अनुसार एक सप्ताह से भाटकीधार पंचायत में उल्टी दस्त से लोग परेशान हैं। पंचायत प्रधान ने बताया कि चित्र सिंह का बेटा इंद्र और पत्नी इंद्रा और एक चार माह का बच्चा दीक्षय कुमार पुत्र तोता राम भी डायरिया की चपेट में है। पंचायत प्रधान ने बताया कि सात साल से आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र भाटकीधार में डॉक्टर नहीं है। उन्होंने बताया कि भाटकीधार पंचायत के लोगों की सभी विभाग अनदेखी कर रहे हैं। स्वास्थ्य और आईपीएच विभाग को बीमारी फैलने की सूचना मिलने के बाद दोनों विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने आनन-फानन में बीमारी से प्रभावित पंचायत के लिए टीमें भेज दी हैं। पंचायत प्रधान शिवलाल के अनुसार भाटकीधार पंचायत के रूभडी, खली और गमथोच गांव में करीब दो दर्जन से अधिक लोग डायरिया की चपेट में आ गए हैं। चिकित्सा सुविधा के नाम पर गांव में एक मात्र आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र है, जो एक फार्मासिस्ट के सहारे है। इस फार्मासिस्ट के पास दो अन्य डिस्पेंसरियों का कार्यभार भी है। इस कारण उसे भाटकीधार में मात्र सप्ताह में दो दिन ही बैठना पड़ता है। पंचायत प्रधान भाटकीधार शिवलाल ने बताया कि डायरिया से पीड़ित लोगों में इंद्र सिंह, इंद्रा देव, पुरुषोत्तम, तोता राम, पंचायत प्रधान शिवलाल, पदमा देवी, वेद प्रकाश, जीवन लाल, डोलेराम, नरेंद्र, ठाकर सिंह समेत अन्य हैं जो रूभडी, खली और गमथोच गांवों से संबंध रखते हैं। उधर बीमारी की सूचना मिलने के बाद विधायक जयराम ठाकुर ने एसडीएम जंजैहली को बीमारी पर काबू पाने के आदेश जारी किए हैं। बीएमओ जंजैहली बीएस वर्मा ने बताया कि विभाग ने टीम प्रभावित क्षेत्र को भेज दी है। आईपीएच विभाग के सहायक अभियंता दीक्षांत ने बताया कि विभाग पानी के सैंपल भरकर इसकी जांच करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed