फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   farmer dimand money

ओलावृष्टि से करोड़ों का नुकसान, किसानों ने 7 दिन में मांगा मुआवजा

Sat, 27 May 2017 10:44 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sat, 27 May 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
farmer dimand money
बल्ह में ओलावृष्ट्रि से तबाह हुई फसलों की मुआवजे की मांग को लेकर भाजपा नेता इंद्र सिंह की अगुवाई में धरना देते किसान। - फोटो : अमर उजाला

नेरचौक (मंडी)। बल्ह घाटी में शुक्रवार शाम हुई भारी बारिश, ओलावृष्टि और तूफान से प्रभावित किसानों ने फौरी राहत की मांग करते हुए डडौर में एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रभावितों ने एक सप्ताह के भीतर सरकार से राहत की गुहार लगाई है। अन्यथा सड़कों पर उतरकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। सब्जी उत्पादकों का कहना है कि मौसम की मार उनकी मेहनत पर भारी पड़ी है।

विज्ञापन


करोड़ों का नुकसान हो गया है। अगर सरकार की मदद नहीं मिली तो आर्थिक तौर पर किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ेगा। प्रभावितों का दावा है कि तूफान से करीब 45 करोड़ की पैदावार को नुकसान पहुंचा है। प्रभावितों में प्रेम लाल, हेम राज, हरी सिंह, सुभाष चंद, रमेश कुमार, सुखराम, हंस राज, भवानी सिंह, मीरा, सुषमा, टेक  चंद, परमदेव, राजकुमार, हरनाम, खूब राम, मोहन लाल, रणवीर, महेंद्र, श्याम लाल, बसंत राम, सुरेश कुमार, कपूर चंद, राजकुमारी, लेख राम, नरपत राम, रमेश कुमार सहित अन्य किसानों ने बताया कि लीज पर जमीन लेकर टमाटर और अन्य सब्जियों की खेती की गई है, जो इस प्राकृतिक आपदा से पूरी तरह से नष्ट हो गई है। जिससे लाखों का नुकसान एक-एक सब्जी उत्पादक का हुआ है। इस नुकसान से सब्जी उत्पादक किसानों की कमर टूट गई है। कृषि विषयवाद विशेषज्ञ एनएस नायक ने कहा कि बल्ह क्षेत्र में लगभग 600 हेक्टेयर में सब्जियों की खेती की गई है। जहां भारी नुकसान का अंदेशा है। एसडीएम संजीव धीमान ने कहा कि फील्ड स्टाफ नुकसान का आकलन कर रहा है। नियमानुसार मामले में राहत दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed