फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Even Vitamin D medication is unavailable at Jogindernagar Hospital.

Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में विटामिन-डी की दवा भी नहीं

Tue, 08 Sep 2026 03:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 03:52 AM IST
विज्ञापन
Even Vitamin D medication is unavailable at Jogindernagar Hospital.
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में उपचार हासिल करने के दौरान खून के टेस्ट करवाने के लिए मरीजों की भ - फोटो : सांकेतिक
जोगिंद्रनगर (मंडी)। प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग के बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के दावे धरातल पर हवा साबित हो रहे हैं। 100 बिस्तरों वाले जोगिंद्रनगर नागरिक अस्पताल में मरीजों को जीवन रक्षक दवाइयों और सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है। अस्पताल में 200 प्रकार की मुफ्त दवाइयों के बड़े-बड़े बोर्ड लगे हैं, लेकिन धरातल पर महज 40 से 50 फीसदी दवाएं ही उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


तीमारदारों मनीष, कमल और अजय ने बताया कि विटामिन-डी, बी-12, कोलेस्ट्रॉल, मल्टीविटामिन और दर्द निवारक इंजेक्शन तक उपलब्ध नहीं हैं। मरीजों को निजी मेडिकल स्टोर से 1,000 से 1,500 रुपये तक खर्च कर दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। आलम यह है कि ग्लूकोज, इंजेक्शन और सांस के मरीजों के लिए ऑक्सीजन मास्क तक बाहर से मंगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल की बायोकेमिस्ट्री लैब बीते कई दिन से बंद रहने के कारण मरीजों को दिक्कत हो रही है। निजी क्रस्ना लैब में टेस्ट करवाने के लिए मरीजों को भूखे-प्यासे घंटों कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है। तीमारदार कपिल और अनिल ने कहा कि अस्पताल परिसर में मरीजों और बुजुर्गों के बैठने तक की उचित व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक चौहान ने बताया कि क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों में जिन दवाओं की कमी है, उन्हें जल्द उपलब्ध कराने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि रोगी कल्याण समिति को भी अस्पताल स्तर पर आवश्यक दवाएं खरीदने के निर्देश दिए गए हैं ताकि मरीजों को असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed