फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Even today, Himachal has not been able to come out of the impact of the tragedy: Kangana

आज भी त्रासदी के प्रभाव से बाहर नहीं निकल पाया हिमाचल : कंगना

Sat, 27 Jul 2024 10:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 27 Jul 2024 10:28 AM IST
विज्ञापन
Even today, Himachal has not been able to come out of the impact of the tragedy: Kangana
मंडी। संसदीय क्षेत्र मंडी की सांसद बनी कंगना रणौत ने संसद में प्रदेश की सुक्खू सरकार पर जमकर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि पिछले साल आई प्राकृतिक आपदा का आज भी हिमाचल प्रदेश में प्रभाव देखने को मिल रहा है। यह सब लापरवाही प्रदेश की भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस की सरकार की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बाढ़ से प्रदेश के लोगों को बहुत अधिक हानि हुई, लेकिन दुख की बात है कि एक वर्ष बाद भी अभी तक प्रदेश की जनता उस त्रासदी के प्रभाव से बाहर नहीं आ पा रही है। उसका मूल कारण कांग्रेस सरकार की लापरवाही, भ्रष्टाचार की नीतियां हैं। उसी कारण से लोग आपदा से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन

कंगना ने कहा कि वित्त मंत्री सीतारमण का आभार जताती हूं कि हिमाचल की आपदा पीड़ित जनता के लिए स्पेशल रिलीफ फंड की घोषणा की है। उसके लिए उनका सभी प्रदेश वासियों की तरफ से आभार जताती हूं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो भी विकास हुआ है, वह सब भाजपा की मोदी सरकार ने करवाया है। सड़कों की सौगात यहां पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पिछले दस सालों से मोदी सरकार ने यहां पर एक से बढ़कर एक नायाब तोहफे प्रदेश को दिए। इसमें एम्स, ट्रिपल आईटी जैसे संस्थान दिए हैं। वंदे मातरम् जैसी ट्रेन पहुंचाई है। इसके अलावा किरतपुर-मनाली फोरलेन, अटल टनल और 11 हजार करोड़ रुपये के हाइडल प्रोजेक्ट प्रदेश को दिए हैं। अगर सभी की बात करेंगे तो बहुत समय गिनाने में लग जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र का बजट बहुत ही संतुलित बजट है और मैं प्रदेश वासियों की तरफ से इसका स्वागत करती हूं।


मंडी के लिए केंद्र सरकार से मांगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

इस मौके पर केंद्र सरकार से कंगना ने मंडी जिला में इंटरनेशनल एयरपोर्ट की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि अगर मंडी में यह एयरपोर्ट बन जाएगा तो प्रदेश में यह पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही बेहतर साबित होगा। यहां पर कई पर्यटकों को आने-जाने और यहां के लोगों को देश-विदेश में आने-जाने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed