{"_id":"79d9f0df150ead8560ab2cd320526610","slug":"employes-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरनगर में चुनाव, रमेश बने महासंघ के जिला प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरनगर में चुनाव, रमेश बने महासंघ के जिला प्रधान
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, सुंदरनगर
Updated Wed, 25 Nov 2015 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिपिकवर्गीय कर्मचारी महासंघ की बैठक महासंघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और रमेश ठाकुर को मंडी यूनिट का प्रधान बनाया है। बैठक अधीक्षक धर्मेंद्र गुलेरिया की अध्यक्षता में वन विभाग के करनोडी स्थित विश्राम गृह में संपन्न हुई।
विज्ञापन
बैठक में मंडी वन वृत्त के सभी पांच वन मंडल तथा करनोडी स्थित वन विभाग के अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुंदरनगर तथा अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल मंडी व निदेशक वन प्रशिक्षण संस्थान एवं रेंजर कालेज सुंदरनगर के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
इस मौके पर गठित कार्यकारिणी में संतराम को वरिष्ठ उपप्रधान, सुरेश पठानिया, शुबनेश कुमार तथा अनिता शर्मा को उपप्रधान, संजय कुमार को महासचिव, दिनेश गुलेरिया, राम प्रकाश शर्मा तथा कुलदीप ठाकुर को संयुक्त सचिव, नारायण ठाकुर को प्रेस सचिव, मनोज कुमार को संगठन सचिव, नेत्रलाल शर्मा को वित्त सचिव, बेनी प्रसाद को कानूनी सलाहकार तथा राधावल्लभ शर्मा को मुख्य सलाहकार बनाया गया।
विज्ञापन
नवनियुक्त प्रधान रमेश ठाकुर ने इस मौके पर कहा कि कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए उनका समाधान करवाने के लिए वह सबको साथ लेकर चलेंगे।