फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Employees-students reached office-school in confusion about holidays

Mandi News: छुट्टी के असमंजस में कार्यालय-स्कूल पहुंचे कर्मचारी-विद्यार्थी

Sat, 28 Dec 2024 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Employees-students reached office-school in confusion about holidays
मंडी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आकस्मिक निधन के बाद घोषित राजकीय अवकाश के चलते सुबह के समय अधिकारियों, कर्मचारियों और स्कूल के विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति रही।
विज्ञापन

करीब 60 फीसदी विद्यार्थी, अधिकारी और कर्मचारी सूचना न होने के चलते वाहनों से अपने-अपने स्कूल और कार्यालय पहुंचे लेकिन छुट्टी का पता चलने के बाद घरों को लौट गए। इससे अस्पताल रोड, जेल रोड, स्कूल बाजार, सेरी मंच, चौहाटा से विक्टोरिया ब्रिज तक शहर में सुबह 11:30 बजे तक जाम रहा। सबसे खराब हालात जेल रोड से नीचे सकोडी चौक पर थे। यहां दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही से एंबुलेंस तक फंसी रही। वाहन भी रेंगते हुए शहर से गुजरे।
विज्ञापन

स्कूल बाजार में टारना रोड पर एक ही पुलिस कर्मी ट्रैफिक को नियंत्रित करता दिखा। करीब 12 बजे के बाद यातायात सामान्य हुआ। इससे पहले राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। उन्हें हल्की बारिश में भीगना पड़ा। कॉलेज और यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी भी दिन में मस्ती करते दिखे। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने बताया कि विद्यार्थी और कर्मचारी स्कूल-कार्यालयों में पहुंचे थे। जैसे ही छुट्टी का पता चला तो लौटते समय वाहनों की वजह से जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....


जेल रोड में फिसलन बढ़ी, पैदल चलना हुआ खतरनाक
हल्की सी बारिश जेल रोड निवासियों के लिए परेशानी बन रही है। मिट्टी के कारण करीब 200 मीटर उतराई में सड़क पर फिसलन बढ़ गई है। फुटपाथ की हालत पहले ही खराब है। ऐसे में वाहनों के साथ राहगीरों का सफर खतरनाक हो गया है। सड़क से लोक निर्माण, पुलिस समेत कई बड़े विभागों के अधिकारी भी गुजरते हैं लेकिन उन्हें जनता की परेशानी नजर नहीं आ रही है। स्थानीय पार्षद हरदीप सिंह राजा ने बताया कि कई बार विभाग से सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकल पाया है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed