फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   eleven honoured

मंडयाली महोत्सव में 11 हस्तियों को सम्मान

Mon, 18 Jul 2016 06:57 PM IST
मंडी
मंडी Updated Mon, 18 Jul 2016 06:57 PM IST
विज्ञापन
eleven honoured
संगीत सदन द्वारा आयोजित मंडयाली महोत्सव में पुस्तक विमोचन करते मुख्य अतिथि। - फोटो : अमर उजाला

मंडी। संगीत सदन मंडी में सोमवार को मंडयाली महोत्सव का शानदार आयोजन किया गया। समारोह में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। महोत्सव के मुख्य अतिथि एसी टू डीसी कुल्लू अमित गुलेरिया नेे दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विज्ञापन



  महोत्सव में सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। ईशा डोगरा ने संगीत सदन की स्थापना से लेकर इसकी उपलब्धियों के बारे में समारोह में चर्चा की। मंच संचालन नित्यदर्शी वैद्य ने किया। इसके बाद दिनेश धर्मपाल, डॉ. धर्मपाल कपूर की दो पुस्तकों का विमोचन भी हुआ।
विज्ञापन


संचालक उमेश भारद्वाज की ओर से तैयार मधुर संगीत तथा विनोद बहल के मंडयाली में लिखे कत्थक गीत ने श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। विनोद बहल का लिखा मंडयाली काव्य संग्रह ..भाता री घेड़.. का विमोचन भी विशेष अतिथि पीसी बिष्ट प्रधान खत्री सभा ने किया। इसके बाद विनोद बहल ने पांच कविताएं सुनाकर श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। समारोह में संगीत, साहित्य, पुरातत्व और अभिनय के क्षेत्र की 11 विभूतियों को सम्मानित किया गया। जिसमें पियूश स्वामी, पंडित भवानी दत्त शास्त्री, चंद्रमणी कश्यप को मरणोपरांत तथा प्रोफेसर सुंदर लोहिया, डा. बीएल कपूर, डा. रेखा वशिष्ठ, डा.धर्मपाल कपूर, पं. देवकी नंदन गौतम, प्रोफेसर शुक्ला शर्मा, नीरज सूद और ईशानी शर्मा को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed