{"_id":"4b7046123e8d61320077648f106bd4d8","slug":"electricity-hindi-news-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलीमेंट वाटर हिटिंग रॉड किए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलीमेंट वाटर हिटिंग रॉड किए जब्त
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऊना
Updated Wed, 10 Feb 2016 06:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। विद्युत बोर्ड ने एलीमेंट वाटर हिटिंग रॉड के खिलाफ शहर में अभियान छेड़ दिया है। अभियान के पहले चरण में बोर्ड ने शहर में दर्जनों एलीमेंट वाटर हिटिंग रॉड को जब्त कर लिया है।
विभाग ने शहरियों को ब्रांडेड वाटर हिटिंग रॉड इस्तेमाल करने की हिदायत दी है। शहर में हजारों किरायेदार बसे हुए हैं। ऐसे में शहर में एलीमेंट वाटर हिटिंग रॉड का इस्तेमाल बहुतायत में हो रहा है, जिससे वोल्टेज की समस्या भी विद्युत बोर्ड को आड़े आ रही है।
मंडी शहर में विद्युत लोड बढ़ने के कारण आ रही दिक्कतों को देखते हुए बोर्ड ने एलीमेंट वाटर रॉड जब्त करने का अभियान शुरू किया है। एलीमेंट रॉड के इस्तेमाल से शहर भर में सर्विस वायरों के जलने की शिकायत आ रही थी। शहर के मंगवाई वार्ड से बोर्ड ने अभियान शुरू किया है। बोर्ड कर्मचारियों ने पहले चरण में दर्जनों वाटर हिटिंग रॉड को जब्त कर लिया है। शहर में वाटर हिटिंग रॉड का अधिकतर इस्तेमाल किराए के कमरों में रह रहे कामकाजी लोग व स्टूडेंट करते हैं।
विज्ञापन
बाक्स........
रॉड हुई जब्त सर्द मौसम में ठंडे पानी से नहाए शहरी
शहर में सुबह तड़के बोर्ड कर्मचारियों ने एलीमेंट की वाटर हिटिंग रॉड को जब्त कर लिया। ऐसे में जिन लोगों ने नहाने के लिए पानी गर्म नहीं किया था। उन्हें सर्द मौसम में ठंडे पानी से नहाना पड़ा। शहर के मंगवाई वार्ड के अनिल, राजकुमार, रामचंद्र, अरुण व चित्र सिंह ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि एलीमेंट वाटर हिटिंग रॉड का इस्तेमाल करने पर मनाही है। बोर्ड ने बिना किसी सूचना के वाटर रॉड को जब्त कर लिया।
कोट्स...............
शहर में एलीमेंट वाटर हिटिंग रॉड के इस्तेमाल से सुबह के समय वोल्टेज की समस्या आ रही हैै। इससे सर्विस वायर भी शहर भर में जल रही है। एलीमेंट वाटर हिटिंग रॉड से गर्म किए पानी से सेहत को भी नुकसान पहुंचता है। उपभोक्ताओं को ब्रांडेड कंपनी के ही वाटर हिटिंग रॉड प्रयोग करने चाहिए। शहर भर में बोर्ड का अभियान जारी रहेगा।........जेएन गौड़ सहायक अभियंता