फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   eighteen year before make the road, but no body take care

18 साल पहले बनी सड़क कच्ची ही रह गई

Sun, 01 May 2016 05:28 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sun, 01 May 2016 05:28 PM IST
विज्ञापन
eighteen year before make the road, but no body take care
पधर-रोपा 25 किमी लंबी सड़क पर पैराफिट नहीं होने दुर्घटना की संभावना लगातार बनी हुई है। - फोटो : अमर उजाला

मंडी। विधानसभा क्षेत्र द्रंग के तहत पधर-रोपा वाया बल्ह टिक्कर सड़क को बने डेढ़ दशक बीत गया है लेकिन इसे आज तक पक्का नहीं किया जा सका है। 18 साल पहले सड़क का निर्माण किया गया था। इसके अलावा सड़क किनारे पैरापिट भी नहीं बनाए गए हैं। जिससे दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। गत वर्ष इस सड़क पर आधा दर्जन हादसों में कई जानें गई हैं। क्षेत्र के दर्जनों गांवों को यह सड़क पधर और जिला मुख्यालय से जोड़ती है। लेकिन, विभाग  सड़क की सुध नहीं ले रहा है।

विज्ञापन



ग्रामीणों ने दर्जनों बार सड़क को पक्का करने और पैरापिट लगाने की मांग विभाग और प्रशासन से की है। लेकिन,  मांगों पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बल्ह टिक्कर पंचायत में दो सौ से अधिक लोगों की मौजूदगी में गत माह तीन अप्रैल को सड़क की हालत में सुधार करने की मांग को लेकर प्रस्ताव भी पारित किया गया। इस प्रस्ताव को विभाग को सौंपा गया लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी सड़क की हालत सुधारने का विभाग की ओर से प्रयास नहीं किया जा रहा है। 18 साल में यह सड़क पधर से सुराहण तक तीन किमी ही पक्की हो सकी है।
विज्ञापन


सड़क ही हालत नहीं सुधारी तो आंदोलन करेंगे ग्रामीण
क्षेत्र की तीन पंचायतों के बल्ह टिक्कर के गांव बल्ह टिक्कर, तरैला, बागण, बुराहण, सरनी, जोरला, रोपा पंचायत के रोपा, द्रुण छुछल, पतण, तिल्ली, कथोग पंचायत के पेखरा, घुनाड सहित अन्य गांवों को यह सड़क पधर और जिला मुख्यालय से जोड़ती है। ग्रामीणों बेसर सिह, चिंत राम, पवन कुमार, किशन चंद, रोशन लाल, लाभ सिंह, संतोष कुमार, तिलक राज, अर्जुन सिंह, तारा चंद वार्ड सदस्य, अरुण कुमार, बुद्धि सिंह, शर्मिला देवी, सवित्रा देवी, कृष्ण कुमार, कृष्णा देवी, पुरुषोत्तम, भूप सिंह, राम कली, चूड़ामणी, टेक चंद वार्ड सदस्य, पूर्ण चंद वार्ड सदस्य ने विभाग को कई बार समस्या के बारे में बताया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जल्द ही अगर सड़क ही हालत नहीं सुधारी गई तो ग्रामीणों को आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्.........
सड़क को पक्का करने के लिए जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जहां-जहां पैरापिट की जरूरत है, वहां पैरापिट लगाएं जाएंगे। पंचायत की ओर से पारित प्रस्ताव विभाग के ध्यान में है।
...केके शर्मा अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed