फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   education department decison

सही परीक्षा परिणाम भरकर भेजें एसीआर

Tue, 22 Dec 2015 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Tue, 22 Dec 2015 09:46 PM IST
विज्ञापन
education department decison

जिला के सरकारी स्कूल मुखियाओं को बोर्ड परीक्षा के सही परिणाम के साथ एसीआर भेजनी होगी। उपनिदेशक कार्यालय में जांच के बाद एसीआर को शिक्षा निदेशालय भेजा जाएगा। स्कूल मुखियाओं को सही तरीके से एक सप्ताह के भीतर एसीआर भेजनी होगी। इस संबंध उच्च शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


वर्ष 2014-15 के लिए स्कूल मुखियाओं द्वारा एसीआर भेजी जानी है। जिसमें बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम को भी अंकित किया जाना है, लेकिन कुछ स्कूल मुखियाओं की ओर से बोर्ड परीक्षाओं का गलत परिणाम भरा जा रहा है। उच्च शिक्षा विभाग के पास इस तरह के कई मामले पहुंचे हैं। जिन्हें अब दोबारा से सही एसीआर भेजनी होगी।
विज्ञापन


एसीआर में बोर्ड परीक्षाओं में कुल बैठे परीक्षार्थियों की संख्या, पास होने वाले विद्यार्थियों की संख्या समेत अन्य चीजें लिखनी होती हैं, लेकिन एसीआर में स्कूल मुखियाओं की ओर से कंपार्टमेंट वाले विद्यार्थियों को भी पास विद्यार्थियों में दर्शाया जा रहा है। जोकि गलत है। नियमानुसार कंपार्टमेंट वाले विद्यार्थी को भी फेल विद्यार्थी में ही दर्शाया जा सकता है। एसीआर में गड़बड़ी होने के कारण इन्हें निदेशालय नहीं भेजा जा पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार-बार पेश आ रही गलतियों पर शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी कर स्कूल मुखियाओं को पुन: सही तरीके से एसीआर भरकर एक सप्ताह में प्राथमिकता के आधार पर उपनिदेशक कार्यालय भेजने के निर्देश दिए हैं। वहीं, स्कूल मुखियाओं से आग्रह किया है कि एसीआर भरते समय सभी नियमों का पालन करें और सही डाटा भरें। जिससे दिक्कत पेश न आए।


शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि आदेशों की अवहेलना करने पर संबंधित अधिकारी ही इसके लिए जिम्मेवार होंगे। किसी भी स्तर पर कार्यालय उपनिदेशक उच्च शिक्षा मंडी इसके लिए उत्तरदायी नहीं होगा। इधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक सुशील पुंडीर ने कहा कि सभी स्कूल मुखिया नियमानुसार एसीआर भरें और प्राथमिकता के आधार पर इसे कार्यालय भेजें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed