{"_id":"57d439f34f1c1bbb61318250","slug":"due-to-strick-manrega-work-stoped","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलम छोड़ो आंदोलन से चार दर्जन पंचायतों में मनरेगा कार्य ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलम छोड़ो आंदोलन से चार दर्जन पंचायतों में मनरेगा कार्य ठप
madi
Updated Sat, 10 Sep 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
करसोग में कलम छोड़ो हड़ताल पर बैठे तकनीकी सहायक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांगणा (मंडी)। पंचायती राज विभाग में सेवाएं दे रहे तकनीकी सहायकों के कलम छोड़ो आंदोलन से करसोग की चार दर्जन पंचायतों में मनरेगा का काम पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन
चार दर्जन पंचायतों में तैनात 16 तकनीकी सहायक पिछले 26 दिनों से कलम छोड़ो हड़ताल पर हैं। तकनीकी संघ के प्रधान बलदेव सिंह ने कहा कि प्रदेश भर में तकनीकी सहायकों के साथ अन्याय हो रहा है। जिसके चलते प्रदेश भर में तकनीकी सहायक लगातार हड़ताल पर हैं। प्रधान का कहना है कि पंचायतों में कार्यरत तकनीकी सहायक 16 वर्षों से महज 5500 और 7200 रुपये में तीन से चार पंचायतों के सभी विकास कार्यों को देख रहे हैं। जिससे गुजारा करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
जबकि, दूसरे विभागों में बिना डिग्री, डिप्लोमा के जेई बनाए जा रहे हैं। प्रदेश के सभी तकनीकी सहायकों ने मांग उठाई है कि सरकार उन्हें नियमित करे। प्रदेश सरकार दो बार उन्हें दैनिक वेतनभोगी बना चुकी है। करसोग तकनीकी सहायक संघ के प्रधान बलदेव कुमार, उपप्रधान चेतन ठाकुर, सचिव पवन कुमार, प्रेस सचिव कर्म चंद मेहता, गोपाल, जगदीश शर्मा, मीरा शर्मा, सुमन, चिंत राम, पदम देव, हंसराज आदि ने कहा कि जब तक सरकार उन्हें नियमित नहीं करेगी कलम छोड़ो आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन