फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   due to loan farmer in trouble

कर्ज के चक्रव्यूह में उलझ कर रह गया किसान : भगत राम

Fri, 16 Sep 2016 06:29 PM IST
मंडी
मंडी Updated Fri, 16 Sep 2016 06:29 PM IST
विज्ञापन
due to loan farmer in trouble
नेरचौक में भारतीय किसान संघ की बैठक में उपस्थित सदस्य। - फोटो : अमर उजाला

नेरचौक (मंडी)। भारतीय किसान संघ की जिला मंडी इकाई की बैठक प्रदेशाध्यक्ष भगत राम पटियाल की अध्यक्षता में शिव मंदिर भंगरोटू में संपन्न हुई। इसमें उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री लीलाधर प्रभाकर एवं प्रदेश संगठन मंत्री हरि राम विशेष रूप शिरकत की। मीटिंग में किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेशाध्यक्ष भगत राम पटियाल ने कहा कि देश को स्वतंत्र हुए 70 वर्ष बीत गए हैं लेकिन किसान हितकारी वित्त व्यवस्था न होने के कारण किसान कर्ज के चक्रव्यूह में उलझ कर रह गए हैं। सरकार की किसानों के प्रति नीतियां कारगर साबित नहीं हो रही हैं।

विज्ञापन


किसान बहुत कठिनाइयों से फसल उगाता है। मगर उस पैदावार को उपभोक्ता और सरकार उचित दाम देने को तैयार नहीं है। जिस वजह से किसान की हालत दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। देश के 50 प्रतिशत किसान कृषि छोड़ने को तैयार बैठे हैं। ऐसी परिस्थितियों में भविष्य में देश की खाद्यान्न सुरक्षा खतरे में पड़ती नजर आ रही है। भारतीय किसान संघ ने सरकार से यह मांग की है कि संसद का विशेष सत्र बुलाकर और सभी सांसद दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कृषि एवं किसानों से संबंधित सारी समस्याओं के बारे में गंभीरता से विचार करते हुए सार्थक एवं ठोस निर्णय लें। मीटिंग में प्रदेश मंत्री नंद लाल, जिला मंत्री सोम कृष्ण, कोषाध्यक्ष हरिशंकर, जिला महिला संयोजिका दीपा देवी, जिला सहमंत्री मुन्नी लाल और घनश्याम ठाकुर, गोहर खंड के अध्यक्ष लाला राम, मंत्री माया राम, बल्ह खंड के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, सुंदरनगर खंड के अध्यक्ष हरि सिंह, उपाध्यक्ष श्याम लाल, अनीता कुमारी, सुनीता गुलेरिया, सत्या देवी तथा मनशा देवी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed