फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Drivers will not run buses on May 30 if the demands are not accepted

मांगें न मानने पर 30 मई को बसें नहीं चलाएंगे ड्राइवर

Thu, 19 May 2022 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Drivers will not run buses on May 30 if the demands are not accepted
मंडी में एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन के सदस्य मांगों को लेकर गेट मीटिंग करते हुए। - फोटो : Mandi
मंडी। एरियर, डीए और छठे वेतनमान की सिफारिशें लागू न होने से खफा एचआरटीसी ड्राइवरों ने वीरवार को मंडी वर्कशाप में बैठक कर 29 मई रात 12:00 बजे से 30 मई रात 12:00 बजे तक बसें न चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि यदि प्रदेश कार्यकारिणी से इस संदर्भ में सहमति आई तो 24 घंटे तक मंडी मंडल में करीब डेढ़ हजार चालक बसें नहीं चलाएंगे। मंडी मंडल में छह डिपो सुंदरनगर, सरकाघाट, मंडी, कुल्लू, केलांग और धर्मपुर डिपो के करीब 800 रूट प्रभावित होंगे।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता मंडलीय प्रधान फत्ते सिंह ने की। उन्होंने सरकार और प्रबंधन को चेताया कि 12 से 19 मई तक की गई बैठकों के बाद भी मांगों को नहीं माना गया है और न ही वार्ता के लिए बुलाया है। ऐसे में चालक यूनियन में भारी रोष है और उन्होंने बसें न चलाने का निर्णय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि काम छोड़ो आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी निगम प्रबंधन की होगी। बैठक में कृष्ण देव, चेतन शर्मा, अशोक कुमार, रमेश कुमार, अनिल कुमार सहित अन्य ड्राइवर-कंडक्टर मौजूद रहे।

....
ये उठाई मांगें
वक्ताओं ने गेट मीटिंग में कहा कि 2006 से 2014 तक एरियर का भुगतान नहीं किया गया है। 2016 से छठे वेतनमान की सिफारिशें को चालक तरस रहे हैं। वर्ष 2017 का 4 प्रतिशत डीए, 2018 का 4 प्रतिशत, 2019 का 3 प्रतिशत डीए और 2022 का 6 प्रतिशत डीए भी नहीं मिला है। 36 महीनों का रात्रि ओवरटाइम लंबित है। सभी मांगें जब तक पूरी नहीं होंगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed