{"_id":"68696d0771bb98d53c004d32","slug":"drinking-water-shortage-in-sundarnagar-city-mandi-news-c-90-1-ssml1045-161426-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुंदरनगर शहर में पेयजल किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुंदरनगर शहर में पेयजल किल्लत
Sat, 05 Jul 2025 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर / डैहर (मंडी)। सुंदरनगर शहर में पेयजल किल्लत हो गई है। भारी बारिश के बावजूद शहर के भोजपुर, चांगर, हणेटी, बाहोट सहित आधा दर्जन वार्डों में शहर वासी पानी न मिलने से परेशान हैं। कुल्लू में आई बाढ़ से पीने के पानी में आए कीचड़ के बाद अभी तक शहर के अधिकतर घरों के नल सूखे पड़े हैं।
लोग खरीद कर टैंकर से पानी मंगवाने पर विवश हैं। हाल ही में सुंदरनगर के पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर ने स्वयं योजना की मशीनों का निरीक्षण किया और मौके पर अधिकारियों को स्वच्छ और नियमित पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए। बावजूद इसके भोजपुर में पाइप की खराबी और कहीं पानी की कमी के साथ बिजली नहीं होने का कारण कर्मचारी बता रहे हैं।
इस संबंध में उपभोक्ता देवेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, अनिल ठाकुर, संजय कुमार सहित चमन लाल ने कहा कि पानी के साथ कीचड़ आने पर समस्या आई थी, जिस पर विभाग को सूचित किया था। जल शक्ति मंडल के अधिशासी अभियंता इंजीनियर रजत शर्मा ने कहा कि पानी की 60 लाख लीटर प्रतिदिन की जरूरत में 20 लाख लीटर कम हो गया है। जिससे कई जगह पर वितरण में बदलाव किए गए हैं। उपरोक्त इलाकों की समस्या को लेकर कार्रवाई करके पेयजल आपूर्ति बहाल की जाएगी।