फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Drinking water scheme will quench the thirst of six thousand population, 1623 families will benefit.

Mandi News: पेयजल योजना से बुझेगी छह हजार की आबादी की प्यास, 1623 परिवार होंगे लाभान्वित

Fri, 25 Oct 2024 07:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 25 Oct 2024 07:17 AM IST
विज्ञापन
Drinking water scheme will quench the thirst of six thousand population, 1623 families will benefit.
जोगिंद्रनगर नगर विधानसभा में जल जीवन मिशन के तहत बने पानी के टैंक। संवाद
जेजेएम के तहत बनी 3.71 करोड़ की पेयजल योजना का सीएम जोगिंद्रनगर दौरे के दौरान किया था लोकार्पण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जल जीवन मिशन (जेजेएम) के तहत जोगिंद्रनगर में 3.71 करोड़ रुपये की पेयजल योजना उपभोक्ताओं को समर्पित कर दी गई है। इससे लगभग 6 हजार की आबादी की प्यास बुझेगी। विकास खंड चौंतड़ा के अधीन आने वाली ग्राम पंचायत पस्सल और सगनेहड़ 6 गांवों और 16 बस्तियों के लगभग 1623 उपभोक्ताओं को अब गर्मी में भी स्वच्छ पेयजल मिलेगा।

नलकूप आधारित इस पेयजल परियोजना में दो नलकूप स्थापित किये गए हैं। साथ ही पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाने को डेढ़ से दो लाख क्षमता के लिए जल भंडारण टैंकों का निर्माण किया गया है। वहीं, वितरण के लिए 50 से 70 हजार लीटर क्षमता वाले वितरण टैंकों का भी निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीते दिनों जोगेंद्रनगर प्रवास के दौरान इस परियोजना का लोकार्पण किया है। इस परियोजना के क्रियाशील होते ही पस्सल पंचायत के अंतर्गत बड़ा बेहड़ा, पस्सल, पस्सल हार, चौगान, डुमेहड़ तथा सुखबाग जबकि ग्राम पंचायत सगनेहड़ की भरोला, नागन, चौकी, राजा, रोपी, सगनेहड़, सगनेहड़ हार, सरोहली, सुकड़ और स्वाड़का बस्तियों के हजारों उपभोक्ताओं के लिए लाभदायक साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed