फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Drinking water lines got blocked in Balichowki and Gadagushaini due to falling temperatures.

Mandi News: तापमान गिरने से बालीचौकी, गाड़ागुशैणी में जाम हुईं पेयजल लाइनें

Sun, 23 Nov 2025 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Drinking water lines got blocked in Balichowki and Gadagushaini due to falling temperatures.
सराज घाटी का गाड़ागुशैणी क्षेत्र शुष्क ठंड व कोहरे की आगोश में। स्रोत जागरूक पाठक
बालीचौकी (मंडी)। ठंड बढ़ने से सराज घाटी का तापमान गिर गया है। बालीचौकी उपमंडल के गाड़ागुशैणी और आसपास लगते इलाकों में पेयजल लाइनों का पानी जाम हो रहा है। इससे क्षेत्रवासियों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण दूरदराज में प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाने को विवश हो रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी हीरा लाल, खेम राज, लाल सिंह, भारती, दया देवी, पदमा, नोत राम आदि का कहना है कि क्षेत्र में लगातार ठंड बढ़ने से तापमान में गिरावट आई है। इससे ग्रामीणों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ठंड बढ़ने से गाड़ागुशैणी क्षेत्र के अधिकांश इलाकों में कई जगह पेयजल योजनाओं की पाइप लाइन जाम हो गई है।
विज्ञापन

इस कारण लोगों को पेयजल नहीं मिल पा रहा। बताया कि दिन के समय धूप खिलने से सर्दी से कुछ राहत मिलती है, लेकिन रात को दोबारा शुष्क सर्दी बढ़ जाती है। कोहरा पड़ने से लाइनों में पानी जाम हो रहा है। अभी तो सर्दी की शुरुआत है। इस बार सर्दियों में उम्मीद से अधिक बर्फबारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
तापमान में गिरावट आने से घाटी के अधिकांश इलाकों में पेयजल लाइनों का पानी जाम हो गया है। पेयजल स्रोतों में भी पानी जाम होने से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। विभाग अन्य योजनाओं से लोगों को पेयजल आपूर्ति करवाने का प्रयास कर रहा है।
-विजय गुप्ता, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग उपमंडल बालीचौकी
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed