{"_id":"69b01ea46ac925f4a506b501","slug":"drinking-water-and-irrigation-crisis-in-nalsar-panchayat-mandi-news-c-90-1-mnd1023-188738-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नलसर पंचायत में पेयजल और सिंचाई संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नलसर पंचायत में पेयजल और सिंचाई संकट
विज्ञापन
किसान यूनियन ने जल शक्ति विभाग को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बग्गी (मंडी)। ग्राम पंचायत नलसर में पेयजल और सिंचाई समस्या को लेकर हिमाचल किसान यूनियन ने जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता, मंडल बग्गी को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग उठाई। ज्ञापन में पंचायत के विभिन्न गांवों में पानी की कमी और खराब पड़ी सिंचाई व्यवस्था का उल्लेख किया गया है। यूनियन ने बताया कि नलसर में गर्मियों में पेयजल की किल्लत हो जाती है। यहां ओवरहेड टैंक निर्माण करने का आग्रह किया।
यूनियन के अध्यक्ष रामकृष्ण, महासचिव ईश्वरदास दास, सदस्य मस्तराम, नंदलाल, गुलाब सिंह, भूरी सिंह, बिशन दास, प्रताप आनंद सहित अन्य ने साईफन बग्गी से गद्दा फैक्ट्री नलसर तक जगह-जगह टूट चुकी कूहल की बंद पाइप बदलने की मांग की। इसके अलावा नलसर, भयूरा, खियूरी और दरवाथू गांवों में नई पाइपलाइन डालने और गद्दा फैक्ट्री के पास सिंचाई टैंक की सफाई करवाने का आग्रह किया। किसानों ने कहा कि इस संबंध में वे पहले भी अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है। प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है।
उधर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की कुछ समस्याएं बताई हैं। जांच की जाएगी और रिपोर्ट लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी।